BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में 89 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ, अस्पताल से डिस्चार्ज

रांची में 61 कोरोना संक्रमित मरीज हुए स्वस्थ, 39 मरीजों का इलाज जारी

by bnnbharat.com
May 15, 2020
in Uncategorized
झारखंड में 89 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ, अस्पताल से डिस्चार्ज

झारखंड में 89 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ, अस्पताल से डिस्चार्ज

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है, वहीं पुराने मरीजों के स्वस्थ होने का प्रतिशत भी बढ़ा है. अब तक 89 कोविड-19 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है, इसमें से सिर्फ रांची जिले के ही 61 मरीज शामिल है.

रांची जिले में अब कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या महज़ 39 रह गई है. 13 मई 2020 को रात 08ः00 बजे तक एक्टिव मामलों की संख्या 34 थी. 14 मई को 05 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद अब एक्टिव केस की संख्या 39 हो गई है. वहीं रांची जिला में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 102 थी. डॉक्टरों स्वास्थ्यकर्मियों और जिला प्रशासन की मेहनत की बदौलत 61 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.

आपको बताएं कि 2 मरीजों की मौत हो चुकी है. इसमें एक मरीज की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मौत से पहले नेगेटिव आई थी, जबकि एक मरीज की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मौत के बाद नेगेटिव आई थी.

वहीं बोकारो में कोरोना संक्रमित सभी 9 मरीज और देवघर जिले के सभी चार तथा सिमडेगा जिले के दो कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है, हजारीबाग में तीन मरीज, गिरिडीह में 1, कोडरमा में 1 और गढ़वा में 3 और पलामू जिले के तीन मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके है. इस तरह से अब कोरोना संक्रमित 112 मरीज इलाजरत है.

कोरोना से जंग लड़कर अपने अपने घर लौटे मरीजों को उपायुक्त राय महिमापत रे ने शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि हमें कोरोना से लड़ना है, डरना नहीं. हम सब मिलकर जल्द ही रांची कोरोना संक्रमण से मुक्त कर देंगे. जिले में अब सिर्फ 39 एक्टिव केस रहने और 61 मरीजों के ठीक हो कर घर लौटने पर उपायुक्त ने इसे रांची जिला प्रशासन के लिए उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि हमें साथ मिलकर इस जंग को जीतना है. रांची जिला प्रशासन ने जो दिशा निर्देश जारी किए हैं, उसका पूरी तरह से पालन करें सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें और घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करें.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सौतेले बाप की करतूत: 6 वर्षीय बेटी की पीट- पीटकर हत्या

Next Post

लॉकडाउन में गरीब कल्याण योजना से मिल रही है गरीबों को बड़ी राहत

Next Post
लॉकडाउन में गरीब कल्याण योजना से मिल रही है गरीबों को बड़ी राहत

लॉकडाउन में गरीब कल्याण योजना से मिल रही है गरीबों को बड़ी राहत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d