BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

9- 24 सितंबर तक चलाएं विशेष छापेमारी अभियान: उपायुक्त

by bnnbharat.com
September 7, 2020
in समाचार
ससमय योजनाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें सभी कार्यपालक अभियंता: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक

उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक

कोटपा-2003 की धाराओं का उल्लंघन करनेवालों पर होगी कार्रवाई

एसडीओ को रेस्टोरेंट के साथ बैठक करने का निर्देश

शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू पदार्थों की खरीद-बिक्री किसी भी हाल में न हो- उपायुक्त

रांची: उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति, छवि रंजन की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची समीरा एस, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, रांची अखलेश कुमार सिन्हा सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित हुए. बैठक में उपायुक्त द्वारा रांची जिला को तंबाकू मुक्त करने को लेकर आवश्यक तैयारी की समीक्षा की गयी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

रांची में चलेगा विशेष छापेमारी अभियान

बैठक में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति, छवि रंजन ने बताया कि कोटपा-2003 के अन्तर्गत प्रावधनित धाराओं का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि पूरे जिला में 09-24 सितंबर 2020 तक विशेष अभियान चलायें. इसे लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया. अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची को उपायुक्त ने छापेमारी से संबंधित दस्ता बनाने का निर्देश दिया. 

शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज दायरे में तंबाकू पदार्थों की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध

बैठक में छवि रंजन ने जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में किसी भी परिस्थिति में तंबाकू सेवन या खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने का निदेश दिया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में इसका अनुपालन हो रहा है या नहीं इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट दें.

प्रतिबंधित तंबाकू पदार्थों की बिक्री पर होगी कार्रवाई

रांची जिला में प्रतिबंधित तंबाकू पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कोटपा-2003 के तहत कड़ी कार्रवाई होगी. बैठक में उपायुक्त ने एसडीओ, बीडीओ/सीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को प्रतिबंधित तंबाकू पदार्थों की बिक्री करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि पान दुकानों इत्यादि में प्रतिबंधित तंबाकू पदार्थों की बिक्री पर कोटपा-2003 के तहत कार्रवाई करें. साथ ही उन्होंने तंबाकू पदार्थों के सेवन से होनेवाले रोगों के प्रति लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरुक करने का भी निर्देश दिया.

एसडीओ को रेस्टोरेंट के साथ बैठक करने का निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने एसडीओ रांची को विभिन्न रेस्टोरेंट के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन रेस्टोरेंट में लोगों के बैठने की क्षमता 20 से ज्यादा है उनके साथ बैठक कर स्मोकिंग और नन स्मोकिंग जोन स्पष्ट करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेट्रोल डालकर भाई को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Next Post

जानें क्या होती है वाई श्रेणी की सुरक्षा, जिसे कंगना रनौत को सरकार ने मुहैया कराया

Next Post
जानें क्या होती है वाई श्रेणी की सुरक्षा, जिसे कंगना रनौत को सरकार ने मुहैया कराया

जानें क्या होती है वाई श्रेणी की सुरक्षा, जिसे कंगना रनौत को सरकार ने मुहैया कराया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d