BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

9ए कोटला रोड होगा नए साल में कांग्रेस का नया ठिकाना

by bnnbharat.com
September 22, 2019
in Uncategorized
9ए कोटला रोड होगा नए साल में कांग्रेस का नया ठिकाना

9A Kotla Road will be the new home of Congress in the new year

Share on FacebookShare on Twitter

नए साल में कांग्रेस का नया ठिकाना 9ए कोटला रोड होगा. कहने को कांग्रेस का नया मुख्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर है लेकिन पार्टी ने नए भवन का मुख्य प्रवेश द्वार कोटला रोड की ओर रखा है.

28 दिसंबर को कांग्रेस की अपने स्थापना दिवस पर नए भवन में प्रवेश की तैयारी है. शहरी विकास मंत्रालय की ओर से अक्तूबर तक 24 अकबर रोड को खाली करने की समय सीमा है. कांग्रेस को मुख्यालय खाली करने के लिए तय समय दो बार बढ़ाया जा चुका है.

भाजपा की तरह कांग्रेस को भी नए मुख्यालय के निर्माण के लिए लुटियन दिल्ली से बाहर पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर प्लाट दिया गया था. भाजपा अशोक रोड से निकलकर अपने मुख्यालय में पहुंच गई है. जबकि कांग्रेस ने 24 अकबर रोड छोड़ने के लिए कुछ और समय मांगा था. कांग्रेस को भी 2018 तक नए भवन में शिफ्ट कर जाना था.

जनसंघ नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम सड़क पर मुख्यालय बनाकर शायद कांग्रेस उनके नाम से खुद को जोडने में परहेज करना चाहती थी इसीलिए नए भवन का मुख्य द्वार पीछे की रोड पर रखा और अपना पता 9ए कोटला रोड बनाया है.

हालांकि कांग्रेस का इसके पीछे तर्क है कि दीनदयाल मार्ग पहले से ही व्यस्त रहता है ऐसे में मुख्यद्वार के बाहर वाहनों की कतार और सुरक्षा की दृष्टि से भवन में प्रवेश पीछे से रखा गया है ताकि लोगों को जाम का सामना न करना पड़े. पार्टी का कहना है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर ही है.

करीब 43 सालों से कांग्रेस की पहचान 24 अकबर रोड से जुड़ी है. नए मुख्यालय का नाम इंदिरा गांधी भवन होगा. नए भवन का ढांचा बनकर तैयार है और फिनशिंग का काम शेष है. कांग्रेस का नया भवन छह मंजिला होगा जिसमें एक ऑडिटोरियम भी बनाया गया है जहां कार्यक्रम आदि होंगे. कांग्रेस के नए मुख्यालय में  विभाग, फ्रंटल आर्गेनाइजेशन भी शिफ्ट होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू-कश्मीर: नया राजनीतिक माहौल बनाने की कवायद

Next Post

रांची विश्वविद्यालय के पीजी कैंपस में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Next Post
रांची विश्वविद्यालय के पीजी कैंपस में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रांची विश्वविद्यालय के पीजी कैंपस में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d