सिमडेगा: शहर के प्रिंस चौक से दिन-दहाड़े एक व्यक्ति को किया गया अगवा। हालांकि कुछ ही घंटों में पुलिस ने अगवा होने वाले व्यक्ति को बरामद कर लिया है। अगवा व्यक्ति बोलबा निवासी उपेंद्र सिंह बताया जा रहा है। जो ठेकेदारी का भी काम करता है। उपेंद्र प्रिंस चौक अपने काले रंग की स्कॉपियो में आया हुआ था। इसी दौरान कुछ युवक आये और मारपीट कर उसे अपने साथ ले गये। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और अंततः पालकोट घाटी के समीप अगवा व्यक्ति को बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने चार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। जो बाहर के जिलों से बताये जा रहे हैं।