संजीत कुमार सिंह
देवघर: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बाबा मंदिर में मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों की भीड़ इतना ज्यादा थी कि भक्तों की कतार बाबा मंदिर से मानसिंघी तक पहुंच चुकी थी. मंदिर का पट खुलने के साथ जलाभिषेक शुरू हो गया.
भीड़ के मद्देनजर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. अव्यवस्था के कारण भक्तों को थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा. फुटओवर ब्रिज से श्रद्धालु प्रवेश कर रहे थे. दूसरी ओर निकास द्वार से भी भक्तों के गर्भगृह में जाने का सिलसिला जारी रहा.
बाबा मंदिर में भक्तों ने बड़ी संख्या में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए. शिवगंगा व आसपास वाहनों के पड़ाव से जाम की स्थिति बनी रही. प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ा. अन्य शिवालयों में भी भक्तों ने पूजा की.

