BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टैंकर और टेंपो की हुई भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 2 घायल

by bnnbharat.com
June 26, 2020
in Uncategorized
टैंकर और टेंपो की हुई भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 2 घायल
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: डोईवाला थाना क्षेत्र में बीती रात एक टैंकर और टेम्पो ट्रैवलर की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी लोग उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं.

एसएसपी अरुण मोहन जोशी के अनुसार बीती देर रात थाना डोईवाला पुलिस को सूचना मिली कि मणिमाई मंदिर से हर्रावाला की ओर लगभग एक किलोमीटर आगे एक टैंकर और टेम्पो- ट्रैवलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है. टेंपो ट्रैवलर सवार कुछ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. थाना डोईवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया. इस दुर्घटना में टेंपो ट्रैवलर सवार चार व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दो अन्य घायल व्यक्तियों को पुलिस द्वारा टेंपो ट्रैवलर से निकालकर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. दोनों घायल दिलबाज और शाजिद उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत महमूदपुर के रहने वाले हैं.

मृतकों की शिनाख्त साबिर (25) निवासी लाडपुर नजीबाबाद, इंतजार (40) निवासी ब्राह्मण वाला, नाले के पास देहरादून (मूल निवासी हीरावाली, थाना नगीना, जनपद बिजनौर), शाकिब, निवासी महमूदपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बिजनौर और मोहम्मद खालिद (29), निवासी खेड़ा, थाना नटहौर, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है.

दुर्घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त टेंपो ट्रैवलर सवार सभी व्यक्ति बिजनौर से देहरादून आ रहे थे, तभी मणिमाई मंदिर से लगभग एक किलोमीटर आगे उक्त टेंपो ट्रैवलर व विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर की आमने सामने भिड़ंत हो गई. टैंकर चालक मौके पर टैंकर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से मौके से हटाकर टैंकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क दुर्घटना में 1 की मौत, 1 की हालत गंभीर

Next Post

नहीं रोका असम का पानी, हम तो बस चैनल की मरम्मत कर रहे हैं: भूटान

Next Post
नहीं रोका असम का पानी, हम तो बस चैनल की मरम्मत कर रहे हैं: भूटान

नहीं रोका असम का पानी, हम तो बस चैनल की मरम्मत कर रहे हैं: भूटान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d