BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो ट्रको में भीषण भिड़ंत, 3 लोग जिंदा जले

by bnnbharat.com
December 30, 2019
in समाचार
दो ट्रको में भीषण भिड़ंत, 3 लोग जिंदा जले

दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत, 3 लोग जिंदा जले

Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश: रतलाम जिले में बीते रविवार की रात को फोरलेन पर दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. आपसी भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ट्रक में आग लग गई. इस हादसे में ट्रक के क्लीनर सहित तीन लोग जिंदा जल गए. जबकि इस हादसे में एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया.

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

यह हादसा जिले के फोरलेन पर घिटला ब्रिज पर हुई, जहां मिर्च से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में घुस गया और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई. भिड़ंत के बाद एक ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे मिर्ची से भरे ट्रक के ड्राइवर, क्लीनर सहित तीन लोग मौके पर ही जिंदा जल गए. मिर्च से भरा ट्रक खरगोन से अजमेर की तरफ जा रहा था. वहीं दूसरा ट्रक पत्थर से भरा हुआ था.

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ दमकल की भी गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना की सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई.

पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया.

पुलिस के अनुसार, हादसे में सभी मृतक खरगोन जिले के रहने वाले थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इस देश में ओवैसी ने संविधान को खत्म करने का काम किया है: गिरिराज सिंह

Next Post

JIO ने एक बार फिर 199 रुपये वाले टॉप-अप वाउचर को किया अपडेट

Next Post
JIO ने एक बार फिर 199 रुपये वाले टॉप-अप वाउचर को किया अपडेट

JIO ने एक बार फिर 199 रुपये वाले टॉप-अप वाउचर को किया अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d