BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

JIO ने एक बार फिर 199 रुपये वाले टॉप-अप वाउचर को किया अपडेट

by bnnbharat.com
December 30, 2019
in समाचार
JIO ने एक बार फिर 199 रुपये वाले टॉप-अप वाउचर को किया अपडेट
Share on FacebookShare on Twitter

अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए रिलायंस जियो लगातार ऑफर पेश करता रहता हैं. इस कड़ी में कंपनी ने एक बार फिर से 199 रुपये वाले टॉप-अप वाउचर को अपडेट किया है, जिसमें फाइबर सब्सक्राइबर्स को एक टीबी (1,024 जीबी डाटा) डाटा समेत सात दिनों की समय सीमा मिलेगी. इससे पहले इस वाउचर में 100 जीबी डाटा दिया जाता था. हालांकि, जियो के इस वाउचर का लाभ 699 रुपये और 849 रुपये वाले फाइबर यूजर्स उठा सकेंगे. इस ऑफर से अब यूजर्स को डाटा खत्म होने की चिंता नहीं सताएगी. आपको बता दें कि जियो के दोनों फाइबर प्लांस एफयूपी लिमिट के साथ आते हैं.

199 रुपये वाला टॉप-अप वाउचर

कंपनी ने जियो फाइबर यूजर्स को ज्यादा डाटा देने के लिए 199 रुपये वाले टॉप-अप वाउचर को पेश किया था. अब यूजर्स को इसमें 1टीबी (1,024 जीबी डाटा) डाटा और सात दिनों की वैधता मिलेगी. वहीं, इससे पहले जियो फाइबर यूजर्स को इस पैक में 100 जीबी डाटा की सुविधा मिलती थी.

यूजर्स 199 रुपये वाले ऑफर को लेकर हैं कंफ्यूज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो का 199 रुपये वाला ऑफर फाइबर प्लान नहीं है. यह केवल एक टॉप-अप वाउचर है और इसे मंथली रेंटल के हिसाब से रिचार्ज कराया जा सकता है. उदाहरण के तौर पर अगर यूजर 699 रुपये का फाइबर प्लान इस्तेमाल कर रहा है, तो उसे इस पैक में 150 जीबी डाटा मिलता है. यदि यूजर को 150 जीबी डाटा कम लगता है, तो वह इस वाउचर को रिचार्ज करा सकता है. इसके बाद कंपनी उसे 150 जीबी के साथ अतिरिक्त डाटा देगी. लेकिन यह ऑफर सिर्फ सात दिनों तक वैलिड रहेगा.

एयरटेल को कड़ी चुनौती

एयरटेल को टेलीकॉम बाजार में जियो के ब्रॉडबैंड प्लांस से कड़ी टक्कर मिलती आई है. इस जंग को चालू रखते हुए एयरटेल ने कुछ समय पहले हैदराबाद में 799 रुपये वाला प्लान उतारा था, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिली थी. वहीं, दूसरी तरफ जियो ने भी एयरटेल को चुनौती देने के लिए 699 रुपये का प्लान उतारा है. इसमें यूजर्स को एफयूपी लिमिट के साथ 150 जीबी डाटा की सुविधा दी जा रही है.

हालांकि, एयरटेल ने हैदराबाद के उपभोक्ताओं को अतिरिक्त डाटा देने के लिए 299 रुपये वाले पैक दोबारा पेश किया था, जिसमें यूजर्स को 3.3 टीबी डाटा दिया गया था। यही वजह है कि अब जियो ने 199 रुपये वाले वाउचर को अपडेट किया है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दो ट्रको में भीषण भिड़ंत, 3 लोग जिंदा जले

Next Post

तेज रफ्तार कार ने 6 को रौंदा, 3 की मौत

Next Post
तेज रफ्तार कार ने 6 को रौंदा, 3 की मौत

तेज रफ्तार कार ने 6 को रौंदा, 3 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d