BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आंध्र में नाबालिग लड़की के साथ एक सप्ताह तक सामूहिक दुष्कर्म

by bnnbharat.com
June 23, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

अमरावती, 23 जून : एक बेहद चौंका देने वाली घटना में, आंध्र प्रदेश के ओंगोल शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ एक सप्ताह तक छह लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि तीन नाबालिग भी इस दुष्कर्म के मामले में शामिल हैं। आरोपियों में चार इंजीनियरिंग के छात्र शामिल हैं।

घटना प्रकाश में तब आई जब 16 साल की पीड़िता आरोपियों के चंगुल से भागने में कामयाब रही।

प्रकाशम के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चार आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और शेष दो को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुंटूर जिले की रहने वाली यह लड़की 16 जून को ओंगोल शहर में अपने एक दोस्त से मिलने यहां आई थी, जिससे उसकी गुंटूर में दोस्ती हुई थी।

जब वह बस स्टेशन पर अपने दोस्त के बारे में पूछताछ कर रही थी, तभी मोबाइल स्टोर पर काम करने वाले एक युवक ने उसकी मदद करने की बात कही। वह उसे शहर में एक कमरे में ले गया जहां उसने लड़की को बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाद में, आरोपी पांच और अन्य युवकों को अपने साथ लेकर आया जहां सभी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

सभी आरोपी लगातार छह दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

शनिवार को पीड़िता वहां से बचकर निकलने में कामयाब रही और किसी तरह बस स्टेशन पहुंची।

एक पुलिसकर्मी ने उसे रोते हुए देखा और उसे थाने ले आया, जहां उसने इस स्तब्ध कर देने वाली घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने विशेष टीम बनाई। टीम ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। इनमें चार इंजीनियरिंग के छात्र हैं।

पुलिस ने आरोपियों पर पोस्को अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पीड़ित को ओंगोल के रिम्स (आरआईएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य मंत्री बी. श्रीनिवास रेड्डी ने अस्पताल का दौरा किया और पीड़िता को आश्वासन दिया कि सरकार आरोपियों पर जल्द और कड़ी सजा सुनिश्चित करेगी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Next Post

धनबाद में नशे का कारोबार करने वाले तीन अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

Next Post

धनबाद में नशे का कारोबार करने वाले तीन अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d