लखीसराय: लखीसराय सदर प्रखंड के तीन गांव हसनपुर, खैरी व महसौना गांव में एक पागल कुत्ते ने आतंक फैला रखा है 1 दिन पूर्व जिस पागल कुत्ता ने हसनपुर गांव में डेढ़ वर्षीय बच्चा व एक बुजुर्ग सहित दर्जन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था.
वही पागल कुत्ता अब हसनपुर, खैरी व महसौना गांव में दर्जन भर से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है. सुबह से पागल कुत्ते का शिकार हुए दर्जनों लोग सदर अस्पताल पहुंच कर इलाज रहे हैं.
इलाज को आने लोगों ने बताया कि लाल रंग के एक पागल कुत्ते ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है. तीनों गांव के ग्रामीणों में पागल कुत्ते को लेकर भय का माहौल बना हुआ है पागल कुत्ते से बचने के लिए ग्रामीणों ने अपने बच्चों को घर में कैद कर रखा है, जबकि बाहर निकलने वाले लोग हाथ में डंडा या पत्थर का टुकड़ा लेकर निकल रहे हैं. कुछ ग्रामीण द्वारा पागल कुत्ते को जान से मारने की कोशिश की जा रही हैं.
एक तरफ जिनके परिवारों को पागल कुत्ते ने काटा है, वे अपनी सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों की सलाह अनुसार कुत्ते को एक सप्ताह तक जिंदा रखना चाह रहे हैं.
डॉक्टरों ने बताया कि पागल कुत्ते को कुछ दिन जिंदा रखना अति आवश्यक है. अगर पागल कुत्ता 7 दिनों के अंदर मर जाता है तो पीड़ित लोगों के सेहत के लिए काफी नुकसान देह साबित हो सकता है.

