BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

A सिमटोमैटिक कोरोना पॉजिटिव है मलेशियन महिला: उपायुक्त

by bnnbharat.com
April 3, 2020
in Uncategorized
A सिमटोमैटिक कोरोना पॉजिटिव है मलेशियन महिला: उपायुक्त

A सिमटोमैटिक कोरोना पॉजिटिव है मलेशियन महिला: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने एसएसपी अनीश गुप्ता के साथ राजकीय अतिथिशाला रांची में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

Also Read This: नर्स के सामने नंगे हो जाते है जमाती: वार्ड में अश्लील वीडियो देखते हैं, गंदे इशारे करते हैं 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोना पॉजिटिव मलेशियन महिला को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को लेकर उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि महिला A सिमटोमैटिक है, महिला में किसी तरह के लक्षण नहीं दिख रहे हैं. इस महिला की जांच रिम्स में कराई गई है और ICMR पुणे से इसकी पुष्टि की गई है. उन्होंने कहा कि महिला कोरोना से संक्रमित है इसमें कोई शक नहीं.

107 लोगों के संपर्क में आई संक्रमित महिला

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने बताया कि मलेशियन महिला के सेल फोन एनालिसिस और उसके बाद मिली जानकारी के अनुसार वह 107 लोगों के संपर्क में आई. इसमें जिले के 35, हिंदपीढ़ी के 54 और 15 ट्रेन स्टाफ है. 3 ऐसे लोग हैं जो महिला से गाड़ी वगैरह में संपर्क में आए.

खेल गांव स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में सुविधा की कमी नहीं

उपायुक्त रांची ने बताया कि खेलगांव स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में फैसिलिटी के बारे में सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुए, जिसमें दिखाया गया है कि वहां सुविधाओं का अभाव है. उन्होंने बताया कि खेल गांव राज्य का प्रीमियम स्पॉटिंग इंस्टिट्यूशन है ऐसी डोर मेट्री में भारत के खिलाड़ी रहते हैं, जो इश्यू थे उनका समाधान हो गया है, वहां कोई असुविधा नहीं है. क्वॉरेंटाइन सेंटर में कैसी सुविधा है इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से वीडियो भी जारी किए गए हैं.

Also Read This: तबलीगी जमात पर गृह मंत्रालय का एक्शन, 960 विदेशी नागरिक ब्लैक लिस्ट, वीजा रद्द

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने बताया की पैसे देकर प्राइवेट होटल जैसी सुविधा भी प्राप्त की जा सकती है. इसके लिए ओयो रूम से टाइअप किया गया है, लोग 1200 रुपये देकर क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी प्राप्त कर सकते हैं.

हिंदपीढ़ी के बुद्धिजीवियों और अमन पसंद लोगों के सहयोग से हुआ स्क्रीनिंग का काम

उपायुक्त ने बताया कि कुछ न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर यह दिखाया गया कि जिला प्रशासन की टीम हिंदपीढ़ी इलाके में कांटेक्ट स्क्रीनिंग नहीं कर पाई. उन्होंने बताया कि सुबह में ऐसी अफवाह के कारण थोड़ी परेशानी हुई थी लेकिन हिंदपीढ़ी के बुद्धिजीवियों और अमन पसंद लोगों के सहयोग से स्क्रीनिंग का काम किया गया. उन्होंने इलाके के लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आप के समर्थन की जरूरत है. डीसी ने बताया कि मस्जिद से जिला प्रशासन के सहयोग के लिए ऐलान भी किया गया.

Also Read This: वायरस के खिलाफ जंग में उतरेंगे भूतपूर्व सैनिक: रक्षा मंत्रालय 

उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि 11 और लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है और उनकी जांच भी की जाएगी. इसके बाद आगे की स्थिति की भी जानकारी दी जाएगी.

उपायुक्त राय महिमापत रे ने लोगों से अफवाह पर विश्वास ना करने और अफवाह ना फैलाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हल्की से अफवाह से बड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए आप सजग रहे, संयमित रहे जिला प्रशासन हर तरह से लोगों के सहयोग के लिए तैयार है.

इंदौर का एक वीडियो वायरल कर यह मैसेज फैलाए जाने कि हिंदपीढ़ी में कांटेक्ट स्क्रीनिंग करने गई टीम पर पथराव हुआ है, इसे लेकर डीसी ने कहा कि इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read This: तबलीगी जमात पर गृह मंत्रालय का एक्शन, 960 विदेशी नागरिक ब्लैक लिस्ट, वीजा रद्द

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने लोगों से एक बार फिर सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रही है. किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी या फिर समाज में कटुता फैलाए जाने वाले पोस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है अब तक 50 केस दर्ज किए जा चुके हैं, एसएसपी ने कहा कि संयम रखें सहयोग करें पुलिस आपकी मदद को हमेशा तत्पर है.

मांडर के वीडियो को लेकर एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि संबंधित वीडियो की जांच मांडर बीडीओ और सीओ के द्वारा की गई. आगे इस पर एफ.आई.आर किया जाएगा.

★ ज़िला कंट्रोल रूम-1950
★ हेल्पलाइन नंबर-1075,181
★ टोल फ्री चिकित्सकीय सलाह-104
★ टोल फ्री एंबुलेंस सेवा- 108
★ अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर-11-23978046
★ DPM-9431103012
★ Dist. Epidemiologist-0651-221561
& 7903782859

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस से संक्रमित अथवा संदिग्ध किसी भी व्यक्ति का नाम उजागर करना दंडनीय अपराध

Next Post

सरकार, प्रशासन और लोगों ने लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत की: PM मोदी

Next Post
सरकार, प्रशासन और लोगों ने लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत की: PM मोदी

सरकार, प्रशासन और लोगों ने लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत की: PM मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d