BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान-बांग्लादेश का राष्ट्रगान याद कराने वाली शिक्षिका के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो-हिन्दू महासभा

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in Uncategorized
पाकिस्तान-बांग्लादेश का राष्ट्रगान याद कराने वाली शिक्षिका के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो-हिन्दू महासभा

पाकिस्तान-बांग्लादेश का राष्ट्रगान याद कराने वाली शिक्षिका के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो-हिन्दू महासभा

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर : अखिल भारत हिंदू महासभा का एक दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला.
इस दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार और इंजीनियर सरस्वती कुमारी सम्मिलित थी. प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा. इस मांग पत्र में कहा गया है कि घाटशिला ( पूर्वी सिंहभूम ) स्थित संत नंद लाल स्मृति विद्या मंदिर नामक स्कूल की शिक्षिका के द्वारा यूकेजी और एलकेजी के बच्चों को शैला परवीन नामक शिक्षिका ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के राष्ट्रगान को याद करने का होमवर्क दिया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए.
इस घटना को लेकर हिंदू महासभा ने अपना भारी क्षोभ प्रकट किया है और इस विद्यालय के प्राचार्य अशफाक एस के मल्लिक एवं शिक्षिका सैफल परवीन या सैला परवीन ( ऐसा कुछ नाम है ) इन दोनों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है .
यह भी मांग की गई है कि इन लोगों से जुड़े तार की पूरी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और इस मामले में सम्मिलित अन्य अनेक लोगों पर भी देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए । इस मांग पत्र में यह भी मांग की गई है कि इस प्रकार के स्कूलों का रजिस्ट्रेशन तत्काल रद्द किया जाए.
पोद्दार ने कहा है कि बच्चों को भारत का राष्ट्रगान तो याद है ही नहीं।वह याद करवाने की जगह पाकिस्तान और बांग्लादेश का राष्ट्रगान किस लिए याद करवाया जा रहा है. इनका बहाना है कि वे लोग जनरल नॉलेज पढ़ा रहे हैं जबकि जनरल नॉलेज पढ़ाना है तो पहले अपने देश के राष्ट्रगान को याद करवाइए. उसके बाद राष्ट्रगीत भी याद करवाइए और फिर जनरल नॉलेज के हिसाब से याद करवाना है तो अपने जो मित्र देश हैं उनके राष्ट्रगान को याद करवाइए. पाकिस्तान और बांग्लादेश का राष्ट्रगान याद करवाने का मतलब क्या है. ऐसा प्रतीत होता है कि यह लोग पाकिस्तान के एजेंट के रूप में यहां पर काम कर रहे हैं. इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की आवश्यकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमशेदपुर  में हार्डकोर नक्सली ने पत्नी के साथ किया सरेंडर 

Next Post

पलामू में मिले सिक्कों की जांच करेगी भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम

Next Post
पलामू में मिले सिक्कों की जांच करेगी भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम

पलामू में मिले सिक्कों की जांच करेगी भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d