BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक गांव ऐसा जहां इंसान व जानवर एक साथ गांव से गुजरने वाले नाले से बुझाते हैं अपनी प्यास…

by bnnbharat.com
November 27, 2020
in समाचार
एक गांव ऐसा जहां इंसान व जानवर एक साथ गांव से गुजरने वाले नाले से बुझाते हैं अपनी प्यास…
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रामीणों के समक्ष आज भी एक गांव में पीने के पानी के पड़ गए हैं लाले

चतरा: झारखंड के कई ऐसे जिले हैं जो अति नक्सल प्रभावित है. उनमें से एक है चतरा. इस जिले को विकास के पथ पर अग्रसर करने को ले केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत चिन्हित कर दर्जनों विकास योजनाएं संचालित की जा रही है. ताकि न सिर्फ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच सके बल्कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भी इधर उधर भटकना न पड़े. लेकिन चतरा के कई गांव में आज भी विकास के दावे सरकार और प्रशासन को मुंह चिढ़ाती नजर आ रही है.

चतरा के विकास के लिए राज्य के मंत्री से लेकर आला अधिकारी लगातार दौरा करते हैं और कई दावे भी करते हैं, किंतु चतरा जिले के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित लावालौंग प्रखंड अंतर्गत सिकनी गांव के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह महरूम हैं.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस प्रखंड से स्थानीय विधायक होने के बाद भी लोगों को सरकारी योजनाओं आदि का लाभ नहीं मिला. यहां विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गांव से होकर गुजरने वाले नाले के एक घाट से इंसान से लेकर मवेशी तक अपनी प्यास बुझाते हैं. लोग उसी घाट से पीने का पानी भरते हैं, जहां मवेशी आकर पानी पीते हैं.

कैमरे में कैद हुई तस्वीरें विकास के दावों का पोल खोलने के लिए काफी हैं. यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक मयस्सर नहीं है. खासकर पानी का जुगाड़ करने में महिलाओं का पूरा समय बीत जा रहा है. जब घर के लोग की जिंदगी पानी की जद्दोजहद में ही गुजर जाती हो तो, फिर बच्चों की पढ़ाई लिखाई की कौन सोचे, सब भगवान भरोसे हैं.

बताते हैं कि अनुसूचित जनजाति बहुल इस गांव के लोग जल संकट की विकराल समस्या से जूझ रहे हैं. स्थिति यह है कि यहां के लोग प्रशासनिक उपेक्षा के कारण जंगल से निकलने वाली नदी और नाले के दूषित पानी पीने को मजबूर हैं.

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में दिखावे के लिए एक चापाकल है भी तो विगत कई सालों से क्षतिग्रस्त होकर खराब पड़ा है. बावजूद अबतक किसी भी सरकारी रहनुमाओं की नजर इस गांव पर नहीं पड़ी है, जिसके कारण रोजाना गांव के पास वाले नदी से निकलने वाले नाले का गंदा पानी ले जाने को यहां के ग्रामीण मजबूर हैं.

इसी घाट पर आवारा कुत्ते, गाय और बकरियां भी इन ग्रामीणों के साथ अपनी प्यास बुझा रहे हैं. इस गांव में ना तो अधिकारियों और ना ही नेता पहुंचते हैं. हां चुनाव के समय वोट मांगते जरूर दिख जाते हैं. गांव की महिलाएं प्यास बुझाने के लिए लगभग एक किलोमीटर तय कर नदी नाले की पानी लाने जाती है. तब जाकर वे इस पानी को पीने और खाना बनाने में इस्तेमाल करती है.

पंचायत की मुखिया और जनप्रतिनिधि भी इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं. इस गांव की हालत देखने के बाद जब जिले के उप विकास आयुक्त सुनील कुमार सिंह से को अवगत कराया गया तो उन्होंने पहले तो जानकारी नहीं होने की बात कही. इसके बाद गांव में पेयजल की व्यवस्था जल्द से जल्द कराने का भरोसा दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैतृक गांव नेमरा पहुंचे

Next Post

पेयजल मंत्री ने पीएम कुसुम योजना का कार्य ज्रेडा को देने की मांग की

Next Post
पेयजल मंत्री ने अभियंताओं को प्रशासनिक कार्यों से मुक्त रखने का दि‍या निर्देश 

पेयजल मंत्री ने पीएम कुसुम योजना का कार्य ज्रेडा को देने की मांग की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d