BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घर में घुस कर युवती को लगाई आग, चार गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 17, 2020
in समाचार
रेप का विरोध करने पर नाबालिग को जलाया, आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर: कोतवाली थाना इलाके में दुष्कर्म के मामले में पिछले सात माह से फरार आरोपित युवक ने घर में घुस कर पीड़ित युवती पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी. इस दौरान पीड़िता और उसकी नाबलिग बच्ची सहित आरोपित झुलस गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर झुलसी अवस्था में पीड़िता को एसएसएस अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है.

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर डॉ राजीव पंचार ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपित रमेशचंद कोली (40), मनमोहन कोली (35), लेखराज कोली (28) और कन्हैयालाल कोली (70) निवासी केशव कॉलोनी गणगौरी बाजार को गिरफ्तार किया गया है. वारदात का मुख्य आरोपित लेखराज कोली है. रमेश व मनमोहन संग भाई है व कन्हैयालाल पिता है. दोनों भाईयों और पिता ने पीड़िता के घर पत्थर फैंके थे. मुख्य आरोपित लेखराज के सहयोग देने में पिता व दोनों भाई शामिल होने की जांच की जा रही है. इस संबंध में कोतवाली इलाके में रहने वाली 37 वर्षीय महिला ने लॉकडाउन के पहले आरोपित लेखराज के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद आरोपित लेखराज फरार हो गया था.

थानाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि 14 नवम्बर को दीपावली की शाम करीब सवा सात बजे पीड़िता अपने नाबालिग बच्चों के साथ घर पर थी और पति कॉलोनी में बने मंदिर में दीपक जलाने गया था. इस दौरान आरोपित लेखराज उसके घर में घुस आया. उसने पीड़िता पर पेट्रोल उड़ेल दिया और जलता हुआ दीपक फैंककर वहां से भाग गया. आग से झुलसने पर चीख-चिल्लाहट सुनकर बचाने आई नाबालिग बेटी भी झुलस गई. इसी बीच घर पहुंचे महिला के पिता ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई और गंभीरावस्था में उसे व बेटी को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं लेखराज भी झुलस गया. फिलहाल मामले की जांच पडताल की जा रही है. इन सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. घटना का पता चलने पर कोतवाली थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए.

https://bnnbharat.com/nitish-cabinets-first-meeting-today/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक आज

Next Post

दर्दनाक हादसा: 5 लोगों की कार में जलकर मौत

Next Post
शादी का माहौल मातम में बदला, डीजे ट्रॉली से कुचल कर दो बच्चों की मौत, 8 महिलाएं घायल

दर्दनाक हादसा: 5 लोगों की कार में जलकर मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d