BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रविदास मंदिर को लेकर जमकर हो रहा बवाल,आप विधायक अजय दत्त ने विधानसभा में फाड़ी शर्ट

by bnnbharat.com
August 22, 2019
in समाचार
रविदास मंदिर को लेकर जमकर हो रहा बवाल,आप विधायक अजय दत्त ने विधानसभा में फाड़ी शर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डीडीए द्वारा रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में दलित समुदाय के लोगों ने दिल्ली में जमकर प्रदर्शन और तोड़फोड़ की। बुधवार रात होते-होते मामला इतना गंभीर हो गया कि प्रदर्शनकारी तुगलकाबाद के उस इलाके में घुसने की कोशिश करने लगे, जहां मंदिर तोड़ा गया था। उसके चारों ओर बनी दीवार को भी उन्होंने तोड़ने की कोशिश की। पुलिस पर पथराव किया और डंडे बरसाए। मामले में गोविंदपुरी थाना पुलिस ने भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर समेत करीब 80 लोगों को हिरासत में ले लिया।

दिल्ली में संत रविदास की मूर्ति तोड़ जाने के बाद से विरोध लगातार जारी है। अब आंबेडकर नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक अजय दत्त ने विरोध में विधानसभा के अंदर ही अपनी कमीज फाड़ ली। दत्त ने इस पूरे विवाद के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बीजेपी के लोग हमें नहीं रहने देना चाहते हैं। उन्होंने विधानसभा के अंदर ही अपनी शर्ट फाड़ ली और शर्ट के बटन खोलकर खड़े हो गए।

अजय दत्त ने बीजेपी पर आरोप लगाता हुए कहा, ‘बीजेपी के लोग हमें यहां नहीं रहने देना चाहते हैं। इसलिए हमें कोड़े मारो।’ बता दें कि इससे पहले भी दत्त मंदिर तोड़े जाने के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा था, ‘मंदिर को बड़ी साजिश के तहत हटाया गया है। दलितों की आवाज को दबाया जा रहा है। केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले डीडीए ने मंदिर हटा दिया।’

मंदिर तोड़ने के विरोध में दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की अगुवाई में भी हजारों कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। कार्यकर्ता पहले रानी झांसी रोड स्थित अंबेडकर भवन पर इकट्ठा हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए रामलीला मैदान पहुंचे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली के ज्यादातर अस्पतालों के पास NOC नहीं : अग्निशमन सेवा

Next Post

पटना की दर पर रांची में बिकेगा प्रकृति गैस, शुक्रवार को धर्मेंद्र प्रधान करेंगे CNG और PNG गैस का उद्घाटन : के. बी. सिंह

Next Post
पटना की दर पर रांची में बिकेगा प्रकृति गैस, शुक्रवार को धर्मेंद्र प्रधान करेंगे CNG और PNG गैस का उद्घाटन : के. बी. सिंह

पटना की दर पर रांची में बिकेगा प्रकृति गैस, शुक्रवार को धर्मेंद्र प्रधान करेंगे CNG और PNG गैस का उद्घाटन : के. बी. सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d