नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, सुशील गुप्ता संसद परिसर में गले में प्याज की माला डालकर पहुंचे. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र सरकार के बीच प्याज के दाम को लेकर ट्विटर पर भी वॉर छिड़ी हुई है.
बता दें कि आप सांसद संजय सिंह और सुशील गुप्ता ने केंद्र सरकार को प्याज की बढ़ती कीमतों के लिए जिम्मेदार ठहराया. आप सांसदों ने आरोप लगाया कि गोदाम में प्याज सड़ गया, लेकिन केंद्र सरकार ने उसे कम कीमत पर लोगों तक पहुंचाने का काम नहीं किया.
आप सांसद ने कहा, ’32 हजार टन प्याज गोदाम में रखे-रखे सड़ गया. केंद्र सरकार ने इसके खिलाफ ऐक्शन क्यों नहीं लिया? आप (केंद्र) प्याज को सड़ने दे सकते हैं लेकिन, लोगों को कम कीमत पर उपलब्ध नहीं करा सकते हैं.’
वहीं प्याज की माला पहनकर और तख्ती पर महंगाई से निकला दिवाला, प्याज घोटाला जैसे नारे भी लिख रखे थे.

