© 2019 - BNN BHARAT NEWS ( सच के साथ ) . All Rights Reserved.
राँची: आम आदमी पार्टी भी झारखंड विधानसभा चुनाव में पुरे दमखम के साथ लड़ रही है अौर पार्टी लगभग 40-45 सीटों पर पहले हीं लड़ने का ऐलान कर चुकी है. इसी क्रम में रविवार को रात करीब 8:30 बजे पार्टी के पॉलिटीकल अफेयर्स कमिटी के सहमति के बाद पार्टी के द्वारा झारखंड में प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गयी है. इसके पूर्व पहली सूची में पार्टी 15 प्रत्याशियों की घोषणा पहले हीं कर चुकी थी.
पार्टी के झारखंड प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने कहा है कि आज पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर रही है अौर जल्द हीं हमलोग प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करेंगे. उन्होंने कहा की पार्टी अकेले अपने दम पर पुरी मजबुती के साथ चुनाव लड़ रही है. हमारे कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में डटे हैं और हमें पुरा विश्वास है कि हम बेहतर करेंगे और पुरे झारखंड में एक नये विकल्प के रूप में उभरेंगे.
विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारों की सूची:
1. चाईबासा: पुष्पा सवैयाँ
2. मांडू: मो० आजाद रईन
3. जमशेदपुर(पूर्वी): रंजन कुमार
4. सारठ: उपेन्द्र नाथ मंडल
5. गोड्डा: रविंद्र शंकर मिश्रा
6. सिमडेगा: बिनोद केरकेट्टा
7. तमाड़: सुखलाल सिंह मुण्डा