BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अभय सिंह का मुख्यमंत्री और निर्दलीय सरयू राय पर सीधा हमला, दागे सवाल

by bnnbharat.com
November 23, 2019
in समाचार
अभय सिंह का मुख्यमंत्री और निर्दलीय सरयू राय पर सीधा हमला, दागे सवाल

अभय सिंह का मुख्यमंत्री और निर्दलीय सरयू राय पर सीधा हमला, दागे सवाल

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर जमशेदपुर पूर्वी का सियासी पारा गर्म है. एक तरफ जहां खुद मुख्यमंत्री चुनावी मैदान में है. वहीं दूसरी तरफ भाजपा के बागी पूर्व मंत्री सरजू राय यहां से ताल ठोक रहे हैं.

कांग्रेस और झारखंड विकास मोर्चा इस चुनावी माहौल को और भी रोचक बनाने में जुटी हुई है. वैसे पिछले 40 सालों से भारतीय जनता पार्टी का जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर एकछत्र राज रहा है. यहां से अकेले मुख्यमंत्री रघुवर दास बीते 25 सालों से चुनाव जीतते रहे हैं. वहीं भाजपा से बागी हुए सरयू राय के मैदान में उतरते ही इस बार समीकरण थोड़ा बदला बदला नजर आ रहा है, जबकि झारखंड विकास मोर्चा के प्रदेश महासचिव और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से प्रत्याशी अभय सिंह मुख्यमंत्री और निर्दलीय सरयू राय पर सीधा हमला करते हुए 2 सवाल दागे हैं.

अतिक्रमण और रोजगार के मुद्दे पर अभय सिंह ने दोनों नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए पूछा कि सरयू राय पहले यह बताएं जब जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और राज्य सरकार में मंत्री थे उस वक्त उनके विधानसभा सीट में पड़नेवाले रामजनम नगर पर सरकारी बुलडोजर चल रहा था उस वक्त वे कहां थे.

उन्होंने सरजू राय से पूछा है कि राम जनम नगर के विस्थापितों को कहां बसाया गया है. वहीं अभय सिंह ने पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री से वैकुंठ नगर के विस्थापितों को कहां बसाया गया इसका जवाब भी मुख्यमंत्री से मांगा है जबकि दोनों ही नेताओं से सरकार में रहते जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट के कितने युवाओं को रोजगार देने का काम किया है इसका भी हिसाब मांगा है.

कुल मिलाकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर आने वाले दिनों में महा मुकाबला देखने को मिल सकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभय सिंह के अलावा जिला अध्यक्ष बबुआ सिंह मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हुसैनाबाद सीट पर बीजेपी के विनोद सिंह, आजसू के कुशवाहा शिपूजन मेहता, एनसीपी के कमलेश सिंह और राजद के संजय सिंह यादव के बीच मुकाबला

Next Post

झारखंड विकास मोर्चा ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की

Next Post
झारखंड विकास मोर्चा ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की

झारखंड विकास मोर्चा ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d