BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़,ए.के. 47 समेत अन्य हथियार बरामद

दोनों ओर से करीब 100 राउंड फायरिंग हुई

by bnnbharat.com
August 29, 2020
in समाचार
टेरर फंडिंग के आरोपी नक्सली की जमानत याचिका खारिज
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र के जोमताई में शनिवार सुबह पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन मौके से ए.के.-47 समेत कई अन्य हथियार बरामद किये गये.
मुठभेड़ में जिला पुलिस और सीआरपीएफ टीम ने पीएलएफआई उग्रवादियों पर दबिश बनाते हुए उन्हें खदेड़ भगाया. इस दौरान सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाकर उग्रवादियों द्वारा छोड़े गए कई हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माता ने बताया क्षेत्र में सर्च अभियान और तेज कर दिया गया है और इस दौरान एक एके 47, मैगजीन और मोबाईल आदि बरामद किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित पोडाहाट जगंल के गुदड़ी प्रखंड के जमताई गांव में जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन में निकले थे, इस दौरान गांव में मौजूद नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को देखकर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से करीब 100 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस बल को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.
बाद में सुरक्षा बलों द्वारा चलाये गये सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों की एक ऑटोमेटिक ए.के. 47 रायफल और मैगजीन अन्य समानों की बरामदगी हुई. बताया गया है कि पोडाहाट का जंगल व गुदड़ी क्षेत्र में पीएलएफआई का शनिचर सोरेन का दस्ता सक्रिय हैं, जिससे यह संभावना जतायी जा रही है कि जमताई गांव में शनिचर ही अपने दस्ते के साथ ठहरा हुआ था. पुलिस नक्सलियों के धरपकड़ के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रही है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गीर गाय के दूध की बढ़ी मांग

Next Post

झारखंड में धार्मिक स्थलों को भी खोलने की अनुमति मिले: राजेश शुक्ल

Next Post
जगन्नाथ मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से बनाया जा रहा घर

झारखंड में धार्मिक स्थलों को भी खोलने की अनुमति मिले: राजेश शुक्ल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d