रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड द्वारा कल केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के सम्पूर्ण जानकारी ऑनलाइन (Online) दिया जायेगा. इस दौरान प्रवेश परीक्षा की प्रकिया, पाठ्यक्रम सहित सभी आवश्यक जानकारी दी जाएगी.
इस दौरान JNU, HCU, विश्वभारती विवि सहित सभी प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्रवेश परीक्षा सम्बंधित जानकारी दी जाएगी.
प्रदेश सह मंत्री मोनु शुक्ला ने कहा कि छात्रों को ऑनलाइन देश के प्रमुख विवि के प्रवेश परीक्षा सम्बंधित सभी जानकारी ABVP झारखंड द्वारा लगातार दिए जाने की योजना बनाई गयी है.
कल की जानकारी JNU के छात्र शिवम कुमार द्वारा दी जाएगी एवं खास कर JNU में नामांकन के सम्बंधित सभी जानकारी शेषमणि साहू द्वारा Online Jharkhand ABVP page से संध्या पांच बजे दी जायेगी.