रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर ने आज रांची विवि के प्रांगण में लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए भारत के 20 जवानों की शहादत पर पुष्पांजलि एवं दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी. वहीं अभाविप कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन जलाया.
मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश ने कहा कि चीन बातचीत में कुछ और कहता है एवं धरातल पर वह कुछ और करता है. चीन की मंशा अपने पड़ोसी देश भारत के साथ-साथ अन्य देशों के प्रति भी सही नहीं है. उसके विस्तारवादी सोच को भारत समझ चुका है.
भारत किसी भी प्रकार की परिस्थिति में चीन का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है. हम सभी भारतीयों को वर्तमान परिस्थिति में चीन द्वारा निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार कर शहीद हुए जवानों को सच्चे मायने में सही श्रद्धांजलि होगी एवं चीन को आर्थिक रुप से कमजोर कर हम भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत भी कर सकते हैं. अभाविप वैसे सभी शहीद हुए जवानों के परिवार के हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है.
मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख विशाल सिंह ने कहा कि वीर जवानों की असली श्रद्धांजलि तभी होगी जब भारत के प्रत्येक नागरिक चीनी वस्तुओं का बहिष्कार पूर्ण रूप से करेंगे एवं स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगे.
मौके पर श्रद्धांजलि में उपस्थित अभाविप प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख विशाल सिंह, प्रांत कला मंच प्रमुख आशुतोष द्विवेदी, प्रांत कार्यालय मंत्री अनिकेत, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अवधेश ठाकुर, श्यामानंद पांडे, रांची जिला संगठन मंत्री प्रताप सिंह, रांची महानगर मंत्री कुमार दुर्गेश, रांची विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज कुमार, उपाध्यक्ष बरखा कुजुर, संयुक्त सचिव सौरभ साहू, सह मंत्री अनिकेत, मनीष सिंह,कोश प्रमुख प्रेम प्रतीक, डीएसपीएमयू अध्यक्ष प्रणव गुप्ता,शुभम पुरोहित, डोरंडा इकाई अध्यक्ष रोहित शेखर, सागर यादव, मेजर रोहित कुमार इत्यादि कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया.

