BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ACB का एक साथ 4 ठिकानों पर छापा, रांची-धनबाद नगर निगम, रजिस्ट्री-थाने में दबिश

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in समाचार
ACB का एक साथ 4 ठिकानों पर छापा, रांची-धनबाद नगर निगम, रजिस्ट्री-थाने में दबिश

ACB का एक साथ 4 ठिकानों पर छापा, रांची-धनबाद नगर निगम, रजिस्ट्री-थाने में दबिश

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है. एक साथ रांची, धनबाद के अलग-अलग कार्यालयों में छापेमारी की जा रही है. नीरज सिन्हा, महानिदेशक ब्यूरो प्रमुख एसीबी, झारखंड ने इन छापों की पुष्टि की है.

एसीबी के द्वारा बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे रांची नगर निगम कार्यालय, धनबाद नगर निगम कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस रांची तथा डोरंडा थाना पर एक साथ दबिश दी गई है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यहां होने वाले क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जांच कर रहा है.

रांची नगर निगम में डीएसपी सादिक अनवर रिजवी के नेतृत्व में छापेमारी चल रही है. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम यहां दस्तावेजों को खंगाल रही है.

रांची नगर निगम में एसीबी के डीएसपी सादिक अनवर रिजवी के नेतृत्वं में छापेमारी चल रही है.

बताया गया कि इन कार्यालयों में एसीबी की टीम फाइलों को खंगाल रही है. यहां से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थी. इस दौरान इन कार्यालयों में एसीबी की दबिश से अफसर से लेकर कर्मचारी तक में हड़कंप मच गया. अधिकारियों से बारी-बारी से कामकाज संबंधी फाइलें तलब की जा रही है.

एसीबी की चार टीमें सभी चार कार्यालयों रांची नगर निगम, धनबाद नगर निगम, रजिस्ट्री कार्यालय रांची और डोरंडा थाने में रेकॉर्ड की पड़ताल में जुटी है.

रांची नगर निगम में जांच कर रहे एसीबी के डीएसपी सादिक अनवर ने बताया कि सरकार की ओर से प्रिवेंटिव चेक किया जा रहा है. नगर निगम में बनने वाले नक्शा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, वाटर कनेक्शटन आदि सेवाओं की सर्विस डिलिविरी के तौर तरीकों की परख की जा रही है. यह छापेमारी किसी भी शिकायत के आलोक में नहीं की जा रही है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही है प्रीवेंटिव चेकिंग-

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की रांची व धनबाद के चार ठिकानों पर एक साथ चेकिंग चल रही है. इस चेकिंग का नाम दिया गया है प्रीवेंटिव चेकिंग. जहां चेकिंग चल रही है, उनमें धनबाद नगर निगम, रांची नगर निगम, रांची रजिस्ट्री कार्यालय व डोरंडा थाना शामिल हैं. सभी कार्यालयों में वहां के एक पदाधिकारी एसीबी के अधिकारियों के साथ-साथ टीम में नोडल अधिकारी के रूप में शामिल किए गए हैं.

एसीबी के डीजी नीरज सिन्हा के अनुसार, भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की चेकिंग का प्रावधान है जो कभी भी, कहीं भी किया जा सकता है.

शाम तक चलेगी चेकिंग-

इस चेकिंग में अनियमितता मिल भी सकती है और नहीं भी मिल सकती है. अनियमितता मिलने पर संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी जाती है. यह चेकिंग देर शाम तक चलेगी. संबंधित जगहों पर दस्तावेज की जांच होगी. वहां के कामकाज के तरीके देखे जाएंगे. जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, उससे विभाग को अवगत कराया जाएगा. ऐसे अभियान चलने से संबंधित विभाग के अधिकारियों-कर्मियों में भय होगा और वे भ्रष्टाचार का रास्ता भी छोड़ेंगे. एसीबी के संकल्प के तहत ही यह छापेमारी की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गंभीर बीमारियों से बचाती है गोबर की चप्पल

Next Post

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपायुक्त ने समस्याओं के निदान का दिया भरोसा

Next Post
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपायुक्त ने समस्याओं के निदान का दिया भरोसा

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपायुक्त ने समस्याओं के निदान का दिया भरोसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d