BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कई आपराधिक मामलों में आरोपी जमा खान बने नीतीश सरकार में मंत्री

by bnnbharat.com
February 9, 2021
in समाचार
कई आपराधिक मामलों में आरोपी जमा खान बने नीतीश सरकार में मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: लंबे इंतजार के बाद बिहार में आखिरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. बिहार की राजधानी पटना स्थित राजभवन में मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीजेपी और जेडीयू के कुल 17 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं में जिन नेताओं का नाम है उनमें से एक जमा खान भी हैं.

कई आपराधिक मामले हैं दर्ज

हाल ही में बसपा से जेडीयू में आए जमा खान को सीएम नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल में जगह दी. हालांकि, उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने पर विवाद शुरू हो गया है. विवाद इस बात का है कि जमा खान की हिस्ट्री दबंग नेता के रूप में रही है. उनपर 24 के आसपास आपराधिक मामले दर्ज हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया था, उसमें उन्होंने अपने ऊपर हत्या, हिंसा भड़काने, आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में चल रहे मुकदमे का जिक्र किया था.

पहले भी हो चुका विवाद

ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी दागी को मंत्रिमंडल में जगह क्यों दे रहे हैं? बता दें कि इससे पहले पहले जब मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाया गया था तब विपक्ष ने जमकर बवाल किया था. उन्होंने सीएम नीतीश पर कई सवाल उठाए थे. इस वजह से मंत्री पद ग्रहण करने के चंद घंटों बाद ही मेवालाल चौधरी को इस्तीफा देना पड़ा था.

किसान के बेटे हैं जमा खान

बता दें कि जमा खान चैनपुर विधानसभा के नौघड़ा गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता साहब जमा खान उस गांव के बड़े किसान हैं, जो शिक्षित नहीं थे और माता जी रूबी जमा खान जो आठवीं पास हैं. माता-पिता उन्हें पढ़ना-लिखाना चाहते थे, इसलिए उन्हें उनके मामा के घर बनारस भेज दिया था. बनारस में रहकर उन्होंने अपने डॉक्टर मामा के पास पढ़ाई की.

जमा खान छात्र जीवन से ही छात्र नेता रहे हैं. वो बनारस डीएवी स्कूल के छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं. जमा खान ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है. उन्होंने पहली बार कैमूर जिले में 2002 में जिला परिषद का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था. 2005 में वे बीएसपी की टिकट पर महाबली सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन तब भी उनकी हार हो गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उत्तराखंड त्रासदी: हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर सीएम राहत कोष से देंगे 11 करोड़ रुपए

Next Post

Ind vs Eng: इंग्लैंड ने चेन्नई टेस्ट जीतकर भारत में बनाया रिकॉर्ड, टीम इंडिया बुरी तरह पिछड़ी

Next Post
IND vs ENG 1st Test: भारत की जोरदार वापसी, इंग्लैंड को दो ओवर में लगातार दो झटके

Ind vs Eng: इंग्लैंड ने चेन्नई टेस्ट जीतकर भारत में बनाया रिकॉर्ड, टीम इंडिया बुरी तरह पिछड़ी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d