BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिम्स से फरार हत्याकांड का आरोपी दुमका में गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 16, 2021
in समाचार
संदीप पासवान हत्याकांड मामले में एक गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

10 दिन पहले हथकड़ी की रस्सी काट भाग गया था

रांचीः 10 दिन पहले  रिम्स से हथकड़ी की रस्सी काटकर भागने वाले दोहरे  हत्याकांड के आरोपी सिद्देश्वर मड़ैया (20) को दुमका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि सिद्देश्वर मड़ैया को सोमवार को रानीपहाड़ी-फलझिंझरी मेन रोड से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया.

बताते चलें कि रिम्स  के मेडिसिन आइसीयू  वार्ड से जब सिद्देश्वर मड़ैया हथकड़ी की रस्सी काटकर फरार हुआ था तो उसकी निगरानी में लगे 2 जवानों को पता तक नहीं चला. एक जवान कैदी के बेड के नीचे फर्श पर चादर बिछाकर साे रहा था, दूसरा वार्ड के बाहर गेट पर घूम रहा था.

सिद्देश्वर मड़ैया पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बनकई जेटके टोला का रहने वाला है. सिद्देश्वर काे दुमका जेल में खून की उल्टी हाेने की शिकायत के बाद 4 फरवरी को रिम्स लाया गया था. घटना के दिन अहले सुबह 3 बजे कैदी को बेड से गायब देखने के बाद एक नर्स ने साे रहे जवान राजू नंदन मेहता काे जानकारी दी.

राजू तुरंत वहां से उठा ताे देखा कि हथकड़ी की रस्सी कटी हुई है और आरोपी गायब है. इसके बाद सिपाही राजू बाहर निकला और वार्ड के बाहर मौजूद सहकर्मी जवान देवेंद्र कुमार से आरोपी के बारे में पूछा. देवेंद्र को भी कैदी के बारे में कोई जानकारी थी. इसके बाद बरियातू थाने की पुलिस माैके पर पहुंची और फरार आरोपी को ढूंढने का प्रयास की, पर पता नहीं चला.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हुनर को लगे पंख: अचार-पापड़ बनाकर महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर, पेश की मिसाल

Next Post

मां सरस्वती का दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रगति, विकास व खुशहाली की शुभकामनाएं

Next Post
मां सरस्वती का दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रगति, विकास व खुशहाली की शुभकामनाएं

मां सरस्वती का दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रगति, विकास व खुशहाली की शुभकामनाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d