BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपलब्धि: IAS की तर्ज पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की वरीयता सूची जारी

राज्य गठन के 20 साल बाद झारखंड में हुआ ऐसा

by bnnbharat.com
June 21, 2020
in Uncategorized
उपलब्धि: IAS की तर्ज पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की वरीयता सूची जारी

उपलब्धि: IAS की तर्ज पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की वरीयता सूची जारी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और उपल‍ब्धि जुड़ गयी है. राज्य गठन के 20 साल बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की वरीयता सूची राज्‍य सरकार ने जारी कर दी है. इस सूची में जेपीएससी 1,2,3,4,5 के अलावा सीमित प्रतियोगिता परीक्षा 2, 3 और 4 के अफसरों के भी नाम शामिल हैं. इस वरीयता सूची में राज्य के 621 अफसरों को शामिल किया गया है. जानकारी के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के 305 पद रिक्त हैं. इनमें अवर सचिव स्तर के 138 पद हैं. इसके अलावा उप सचिव स्तर के 153, संयुक्त सचिव स्तर के 04, अवर सचिव स्तर के एक व विशेष सचिव स्तर के 09 पद हैं.

राज्‍य में आईएएस अफसरों का भी टोटा:

राज्य में आईएएस अफसरों का भी टोटा है. यहां आईएएस के 205 पद सृजित हैं, इनमें से 148 पदों पर आईएएस अधिकारी हैं. जबकि, आईएएस अफसरों के 57 पद अभी भी रिक्त हैं. इस वर्ष के अंत तक कई आईएएस अफसर सेवानिवृत्त हो जायेंगे और कई तो रिटायर भी हो चुके हैं. कई अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. यही हाल राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी है. जून तक कई अफसर रिटायर भी हो चुके हैं. इसके अलावा साल के अंत तक और भी कई अफसर सेवानिवृत्ति की कतार में हैं.

राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बनें, उनकी रिटायरमेंट अवधि इस प्रकार है:

जो इस वर्ष रिटायर हो चुके हैं:

  • अरविंद कुमार 31 मई 2020
  • जगत नारायण प्रसाद 31 मई 2020

जो इस वर्ष में रिटायर होंगे:

  • विनोद कुमार 30 जून 2020
  • अनिल कुमार सिंह 30 सितंबर 2020
  • रमाकांत सिंह 31 अक्टूबर 2020
  • विनय कुमार रॉय 31 अक्टूबर 2020
  • ब्रजमोहन राम 30 सितंबर 2020
  • गणेश कुमार 31 जुलाई 2020

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Next Post

स्पीड ब्रेकर दे रहा है हादसों को दावत, रोज होते हैं हादसे

Next Post
स्पीड ब्रेकर दे रहा है हादसों को दावत, रोज होते हैं हादसे

स्पीड ब्रेकर दे रहा है हादसों को दावत, रोज होते हैं हादसे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d