BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही पाए जाने पर कॉलेज के प्राचार्य के विरूद्ध कार्रवाई

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in समाचार
सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही पाए जाने पर कॉलेज के प्राचार्य के विरूद्ध कार्रवाई
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों को अधिकारी पूर्ण गंभीरता से लें कलेक्टर अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक शासकीय सेवक को सेवानिवृत्ति के पश्चात भी पेंशन आदि का भुगतान न करने की शिकायत पर केआरजी कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य तथा पूर्व प्राचार्य के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई का निर्णय कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने किया है.

सीएम हैल्पलाइन में दर्ज शिकायतों में से कुछ हितग्राहियों को अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका निराकरण करने का कार्य प्रति सोमवार को कलेक्टर द्वारा किया जाता है.

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने 6 जुलाई सोमवार को अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में सीएम हैल्पलाइन में शिकायत करने वाले सेतु कुमार गुप्ता को बुलाकर उनकी समस्या को सुना.

गुप्ता ने बताया कि 2018 में केआरजी कॉलेज से सेवानिवृत्त होने के पश्चात दो वर्ष तक राशि का भुगतान प्राप्त न होने पर सीएम हैल्पलाइन में शिकायत दर्ज की थी.

गुप्ता ने बताया कि शिकायत के पश्चात उसे राशि प्राप्त हो गई है. कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कॉलेज की प्राचार्य से जब इस संबंध में जानकारी ली तो उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया.

सेवानिवृत्त कर्मचारी को उसकी राशि का भुगतान न करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए वर्तमान प्राचार्य तथा इससे पूर्व में रहे प्राचार्य के विरूद्ध दो – दो वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने के निर्देश दिए.

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने लक्ष्मण सिंह अरगर एवं मनोज कुमार शाक्य से भी सीएम हैल्पलाइन में शिकायत करने के संबंध में जानकारी ली.

लक्ष्मण सिंह द्वारा बताया गया कि उसे मानदेय का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है जबकि मनोज कुमार शाक्य ने कम राशन प्राप्त होने की शिकायत बताई.

कलेक्टर ने जब संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली तो मानदेय के संबंध में बताया गया कि इनका निर्धारण शासन स्तर से मानदेय का कर दिया गया है और संबंधित को राशि भी प्राप्त हो गई है.

इसी प्रकार मनोज कुमार शाक्य को कम राशन मिलने की शिकायत के संबंध में जानकारी दी गई कि लॉकडाउन के दौरान हितग्राहियों को 10 किलो अनाज प्रदान किया गया था. बाद में आवंटन प्राप्त होने पर खाद्यान्न का वितरण कर दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अस्पताल की बिल भुगतान के अभाव में फसी प्रसूता, नपाध्यक्ष नौतनवा बने सहारा

Next Post

उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर ग्रामीण विकास विभाग कर्मचारी हुए सम्‍मानित

Next Post
उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर ग्रामीण विकास विभाग कर्मचारी हुए सम्‍मानित

उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर ग्रामीण विकास विभाग कर्मचारी हुए सम्‍मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d