BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Breaking: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, 5 दिन पहले उसके एक्स मैनेजर ने भी की थी सुसाइड

by bnnbharat.com
June 14, 2020
in समाचार
Breaking: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, 5 दिन पहले उसके  एक्स मैनेजर ने भी की थी सुसाइड

File Photo

Share on FacebookShare on Twitter

Mumbai: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को सुसाइड कर लिया. मुंबई के बांद्रा में अपने फ्लैट में फांसी लगाई. सुसाइड के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है. उनके नौकर ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर मुंबई पुलिस जांच के लिए पहुंचकर छानबीन कर रही है. 5 दिन पहले उसे पूर्व मैनेजर ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी.

सुशांत सिंह राजपूत हिन्दी फिल्मों में अभिनेता होने के साथ-साथ जाने-माने थियेटर और टीवी अभिनेता भी रहे हैं. टीवी सीरीयल ‘पवित्र रिश्ता’ में काम कर चुके राजपूत को इस सीरीयल की बदौलत प्रसिद्धि मिली थी. सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना, बिहार में हुआ है.

उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं. उनका परिवार सन् 2000 के शुरूआती समय में दिल्ली में बस गया. सुशांत की 4 बहनें भी हैं जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं.

पढ़ाई-

राजपूत की शुरूआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है. इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की.

कैरियर-

सुशांत के करियर की शुरूआत बैकअप डांसर के रूप में हुई थी और  उन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस में भी कई बार डांस किया है. वहीं पर उनको सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया जिसके बाद उनके करियर की शुरूआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था लेकिन जी.टी.वी. का शो ‘पवित्र रिश्ता’ उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ. इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया.

प्रसिद्ध फिल्में-

  • काय पो चे
  • शुद्ध देसी रोमांस
  • पीके

 

सुशांत से जुड़े कुछ तथ्य जो शायद ही आप जानते होगें-

 

  1. सुशांत पढ़ाई में काफी अव्वल थे, इस वजह से वे कई परीक्षाओं में बैठे और सफल हुए लेकिन उन्हें तो अपना करियर फिल्मों में बनाना था इसलिए वे पहले दिल्ली आए और इसके बाद मुंबई का रूख किया.

 

  1. सुशांत मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के छात्र रहे हैं. सुशांत ने 2006 के कॉमनवेल्थ खेलों में भी परफॉर्म किया था. इसके बाद 51वें फिल्मफेयर अवार्डस में भी वे बैकग्राउंड डासंर के तौर पर काम कर चुके हैं.

 

  1. मुंबई आने के बाद उन्होंने एक डांस ग्रुप के साथ भी परफॉर्म किया जिसको मशहूर कोरियोग्राफर ऐश्ले लोबो ने प्रशिक्षित किया था. इसके बाद उन्होंने थियेटर ज्वाइन किया और शायद यही कारण है कि वे एक मेहनती अभिनेता बनने में सफल हुए.

 

  1. उन्होंने मशहूर एक्शन डायरेक्टर अलन अमीन से मार्शल आर्ट्स के गुर भी सीखे हैं.

 

  1. मशहूर टी.वी सीरियल पवित्र रिश्ता से पहले वे ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल में काम कर चुके हैं.

 

  1. पवित्र रिश्ता में निभाए गए अपने किरदार मानव देशमुख से वे घर-घर की पसंद बन गए.

 

  1. वे ‘जरा नच के दिखा 2’ और ‘झलक दिखला जा 4’ जैसे बड़े डांसिग शोज के भी प्रतिभागी रहे हैं और ‘झलक दिखला जा 4’ के दौरान उन्हें ‘मोस्ट कंसिस्टेंट परफाॅर्मर’ का टाईटल भी मिल चुका है.

 

  1. अपनी पहली ही फिल्म से सबकी नजर में अपनी जगह बनाने वाले सुशांत का भी जीवन आसान नहीं रहा है. मां बाप की इच्छा के बिना उन्होंने फिल्मों को अपना करियर चुना और आज इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम स्थापित किया है.

 

  1. फिल्म ‘काय पो चे’ में निभाए गए अपने किरदार की प्रेरणा उन्हें अपनी बहन मीतू सिंह से मिली थी. मीतू सिंह राज्य स्तर की किक्रेट खिलाड़ी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BNN खासः राज्य के सरकारी सेवकों को अब जमीन-जायदाद व सोना-चांदी का विवरण ऑनलाइन देना होगा

Next Post

जदयू प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

Next Post
जदयू प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

जदयू प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d