गीतेश अग्निहोत्री
कानपुर : कानपुर देहात के मैथा तहसील क्षेत्र में रविवार से पौधारोपण की शुरुआत हो गई. रविवार की सुबह एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने मैथा तहसील के नवीन भवन परिसर में पौधरोपण किया. इसके बाद एडीएम ने लालपुर शिवराजपुर के सरैयां के जूनियर स्कूल में भी पौधारोपण किया. इस मौके पर एसडीएम रामशिरोमणि,तहसीलदार रामशंकर,नायब तहसीलदार स्वाति गुप्ता,प्रधान रामजी मिश्रा,कृष्णबिहारी अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे.

