BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्कूल बसों को प्रशासन ने जमा कराया, तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल

by bnnbharat.com
December 10, 2019
in Uncategorized
स्कूल बसों को प्रशासन ने जमा कराया, तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल

स्कूल बसों को प्रशासन ने जमा कराया, तीन बंद रहेंगे स्कूल

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रांची जिले की पांच निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होना है. मतदान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से निजी स्कूलों के बसों को मतदान कार्य के लिए जब्त कर लिया है, इस कारण अधिकांश निजी स्कूल 10 से लेकर 12 तक बंद रहेंगे. हालांकि मतदान की तिथि होने के कारण 12 दिसंबर को पूर्व में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

मंगलवार को राजधानी रांची का मोरहाबादी मैदान में वाहन मालिक, ड्राइवर व सहायक ड्राइवरों की खचाखच भीड़ लगी रही. जिला प्रशासन की ओर से लगभग 800 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है. इसमें 450 स्कूली बसों के साथ-साथ 350 चार पहिया वाहनों को भी पकड़ा गया है. चुनाव कार्य के लिए निजी वाहन जैसे स्कार्पियो, बोलेरो जैसे वाहन भी पकड़े गये हैं. पकड़े गये वाहनों को मोरहाबादी मैदान में रखा गया है. जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर पिछले दिनों हुई बैठक में चुनाव कार्य के लिए स्कूल प्रबंधनों की ओर से स्वेच्छा से बसों को देने पर सहमति बनी थी. इस सहमति के बाद सोमवार को स्कूल से बच्चों को घर पहुंचाने के बाद प्रबंधन की ओर से बसों को मोरहाबादी मैदान स्थित वाहन कोषांग में जमा करवाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया था.

बताया गया है कि पोलिंग पार्टी के लिए 375 बड़ी बसों को लगाया जायेगा. बारह दिसंबर को होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए दस दिसंबर को सेक्टर मजिस्ट्रेट को लेकर लगभग ढ़ाई सौ वाहन गंतव्य के लिए रवाना होंगे. इस दौरान दर्जनों लोकल चुनावी रूटों पर भी अन्य छोटी व मंझोले वाहन उपलब्ध कराये जायेंगे. मतदान संपन्न होने और पंडरा स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा होने के बाद देर रात गाड़ियों को चुनाव कार्य से मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

17 विस क्षेत्रों में ड्राई डे लागू, शराब की खरीद-बिक्री पर रोक

Next Post

मुठभेड़ के बाद हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Next Post
मुठभेड़ के बाद हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d