रांचीः राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में कल से आसमान साफ होने की संभावना जतायी गयी है. बादल छंटने के साथ की कनकनी भी बढ़ेगी.
मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और पलामू प्रमंडल में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है.
लेकिन मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान गिरेगा. साथ ही शीतलहर भी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार इसका असर अगले एक सप्ताह तक रह सकता है.
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि झारखंड से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो रहा है. इस कारण पांच जनवरी से आसमान साफ रहेगा, पर ठंड बढ़ेगी. अगले दो सप्ताह तक तापमान गिर सकता है.
24 घंटे में रांची और कांके का न्यूनतम तापमान बढ़ा है. रांची का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री और कांके का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ का असर पांच जनवरी से खत्म हो जाएगा. इससे न्यूनतम तापमान गिरेगा। सुबह में धुंध और कोहरा छाएगा.
मौसम केंद्र ने दो सप्ताह की मौसम रिपोर्ट जारी की है. इसमें तीन से 16 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 5 से 11 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं.

