BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

12 अक्टूबर 2019 को मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 70,398 नए मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं वोटर लिस्ट में

by bnnbharat.com
December 19, 2019
in समाचार
12 अक्टूबर 2019 को मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 70,398 नए मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं वोटर लिस्ट में

12 अक्टूबर 2019 को मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 70,398 नए मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं वोटर लिस्ट में

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: 20 दिसंबर को पांचवें व अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए होनेवाले मतदान में 70,398 ऐसे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनका नाम 12 अक्टूबर 2019 को प्रकाशित मतदाता सूची के उपरांत दर्ज किया गया है.

इस तरह 12 अक्टूबर के बाद पुरुष मतदाताओं की संख्या में 21,744, महिला मतदाताओं की संख्या में 48,643 और थर्ड जेंडर के मतदाताओं में 11 की बढ़ोत्तरी हुई है.

ज्ञात हो कि 12 अक्टूबर को प्रकाशित मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 39,34,889 थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 40,05,287 हो गई है.

इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 20,28,177 से बढ़कर 20,49,921 और महिला मतदाताओं की संख्या 19,55,336 से बढ़कर 20,28,177 और थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 19 से बढ़कर 30 हो गई है.

किस विधानसभा क्षेत्र में कितने बढ़े मतदाता

अगर विधानसभावार मतदाताओं की संख्या में हुए इजाफे की बात करें तो राजमहल में 6888, बोरियों में 3815, बरहेट में 2676, लिट्टीपाड़ा में 2399, पाकुड़ में 3145, महेशपुर में 3094, शिकारीपाड़ा में 4492, दुमका में 1419, जामा में 483, जरमुंडी में 3805, नाला में 4866, जामताड़ा में 7709, सारठ में 5692, पोड़ैयाहाट में 3648, गोड्डा में 8189 और महगामा में 8217 मतदाताओं ने 12 अक्टूबर 2019 के बाद मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है.

18-19 साल के भी बढ़ गए 26,734 मतदाता

12 अक्टूबर 2019 को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशित होने के बाद 18-19 साल के 26,734 मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया है. इनमें 11,087 पुरुष, 15642 महिला और थर्ड जेंडर के 5 मतदाता शामिल हैं.

12 अक्टूबर को प्रकाशित मतदाता सूची में 18-19 साल के मतदाताओं की कुल संख्या 67,045 थी, जो अब बढ़कर 93,779 हो चुकी है. इसके तहत पुरुष मतदाताओं की संख्या 40,711 से बढ़कर 51,798, महिला मतदाताओं की संख्या 26,330 से बढ़कर 41,972 और थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 4 से बढ़कर 9 हो गई है.

कहां कितने बढ़े 18-19 साल के मतदाता

12 अक्टूबर को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के उपरांत राजमहल में 1946, बोरियों में 818, बरहेट में 639, लिट्टीपाड़ा में 922, पाकुड़ में 1390, महेशपुर में 1072, शिकारीपाड़ा में 1481, दुमका में 1443, जामा में 1106, जरमुंडी में 1167, नाला में 2128 , जामताड़ा में 3016, सारठ में 2188, पोड़ैयाहाट में 1344, गोड्डा में 2842 और महगामा में 3262 मतदाताओं (18-19 साल के) मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पांचवे चरण में कुल 5389 मतदान केंद्रों में से 1347 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग

Next Post

पांचवे चरण में 16 सीटों के लिए बनाए गए हैं कुल 5,389 मतदान केंद्र

Next Post
पांचवे चरण में 16 सीटों के लिए बनाए गए हैं कुल 5,389 मतदान केंद्र

पांचवे चरण में 16 सीटों के लिए बनाए गए हैं कुल 5,389 मतदान केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d