-
269 शहरी क्षेत्र और 5120 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में अवस्थित
-
राजमहल, बोरियो, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा और गोड्डा में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र में मतदान केंद्र हैं अवस्थित
-
बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, जामा, जरमुंडी, नाला, सारठ, पोड़ैयाहाट और महगामा में सभी मतदान केंद्र हैं ग्रामीण इलाके में
रांची: विधानसभा चुनाव के पांचवे व अंतिम चरण में 1-राजमहल, 2-बोरियो (एसटी), 3-बरहेट (एसटी), 4-लिट्टीपाड़ा (एसटी), 5-पाकुड़, 6-महेशपुर (एसटी), 7-शिकारीपाड़ा (एसटी), 10-दुमका (एसटी), 11-जामा (एसटी), 12-जरमुंडी, 8-नाला,9-जामताड़ा, 14-सारठ, 16-पोडैयाहाट,17-गोड्डा और 18-महगामा सीट के लिए कुल 5389 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 269 शहर तथा 5320 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित है. इस चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा.
सबसे ज्यादा 434 मतदान केंद्र पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में
पांचवे चरण में सबसे ज्यादा 434 मतदान केंद्र पाकुड़ और सबसे कम 261 मतदान केंद्र शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में है. वहीं, राजमहल, बोरियो, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा और गोड्डा में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र में मतदान केंद्र अवस्थित है. जबकि बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, जामा, जरमुंडी, नाला, सारठ, पोड़ैयाहाट और महगामा में सभी मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में स्थित हैं.
विधानसभा सीट और मतदान केंद्रों की संख्या
विधानसभी क्षेत्र | शहरी | ग्रामीण | कुल |
राजमहल | 66 | 317 | 383 |
बोरियो (एसटी) | 22 | 324 | 346 |
बरहेट (एसटी) | 00 | 277 | 277 |
लिट्टीपाड़ा (एसटी) | 00 | 272 | 272 |
पाकुड़ | 39 | 395 | 434 |
महेशपुर (एसटी) | 00 | 308 | 308 |
शिकारीपाड़ा (एसटी) | 00 | 261 | 261 |
दुमका (एसटी) | 45 | 241 | 286 |
जामा (एसटी) | 00 | 270 | 270 |
जरमुंडी | 00 | 300 | 300 |
नाला | 00 | 332 | 332 |
जामताड़ा | 60 | 306 | 366 |
सारठ | 00 | 376 | 376 |
पोडैयाहाट | 00 | 373 | 373 |
गोड्डा | 37 | 360 | 397 |
महगामा | 00 | 408 | 408 |
कुल
|
269 | 5120 | 5389 |