नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र के बाद अब केरल की झांकी को भी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने की इजाजत नहीं दी गई है.
केरल ने अपनी झांकी के लिए थेय्यम और कलामंडलम के पारंपरिक कला का प्रस्ताव रखा था. इस प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय की सलेक्शन कमेटी ने खारिज कर दिया है.
इससे पहले महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की झांकियों को इजाजत नहीं दी गई थी.

