रांची: सिद्धू कानू मैदान के पीछे रामगढ़ में मां पार्वती होमियो हॉल के मालिक डॉ रणधीर कुमार के घर अपराधियों ने सभी को बंधक बनाकर डकैती का घटना को अंजाम दिया.
जानकारी के अनुसार, रात्रि लगभग 2:00 बजे से 3:10 के बीच 5 अपराधियों ने हाथ में रिवाल्वर और हथियार लिए मेन गेट का ताला तोड़कर सभी घरवाले को बंधक बनाकर 10 हजार नगद और 5 लाख के सोने जेवरात एवं अन्य सामग्री लूट कर और दहशत फैलाकर घटना को अंजाम दिया.

बता दें कि पूर्व में लगातार तीन से चार घरों में इससे भी बड़ी घटना हो चुकी है. जिससे रणधीर के परिवार और पड़ोसी एवं जनता के बीच भय का माहौल है.
प्रशासन की नाकामी इस बात का उजागर करती है कि मोहल्लावासियों की गश्ती दल और पैंथर मोबाइल की मांग किए जाने के बाद भी इसकी व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं दी जाती है, जिसके कारण अपराधी पुनः इस तरह की घटना को अंजाम देने में सक्षम हुए.
इसलिए यहां की जनता काफी आक्रोश में है और पुलिस प्रशासन से यह मांग किया है कि अगर गश्ती दल को रात्रि में तीन से चार बार नहीं घुमाया गया तो बड़ी घटना की जिम्मेवारी प्रशासन की होगी.
इस घटना की निंदा करते हुए यहां के लोगों ने प्रशासन के द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग की.

