अब खुद से कैफे या घर में ही स्टाम्प जेनेरेट कर सकते हैं
रांची: चार सितम्बर से अब ई-स्टाम्प मान्य नहीं होंगे. क्योंकि स्टॉक होल्डिंग की सेवा आज खत्म. हो गयी. अब पांच सितंबर से नयी व्यवस्था लागू हो जायेंगी यानी 5 सितम्बर से ई-स्टाम्प अमान्य हो जाएगा. स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन से एकरारनामा रद होने के बाद निबंधन विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है. इसके व्यवस्था के तहत अब क्रेता या विक्रेता घर बैठे ऑनलाइन स्टांप खरीद सकेंगे. वहीं निबंधन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही कर सकते हैं. पहले स्टांप की खरीद व निबंधन शुल्क भुगतान के लिए लोगों को काफी भागदौड़ करनी पड़ती थी. जो अब नहीं करना होगा.
अब खुद से कैफे में जाकर स्टाम्प की खरीदारी कर सकेंगे:
अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद से लोग खुद से घर या कैफ़े में जाकर स्टांप की खरीदारी कर सकेंगे. इस व्यवस्था के लागू होने से लोग अतिरिक्त खर्च से बचेंगे. साथ ही सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा. डीड ऑनलाइन किये जाने के बाद एक टोकन नंबर मिलेगा. स्टांप शुल्क की खरीद के लिए राज्य सरकार के निबंधन विभाग की वेबसाइट खोलने के साथ ही ई ग्रास पेंमेंट क्लीक करें. वहां पर स्टांप ड्यूटी सेलेक्ट करने के बाद पहले से प्राप्त टोकन नंबर डालना है. इसके बाद पार्टी वेंडर या वेंडी का नाम सेलेक्ट करेंग,वहां डिपोजिटर का नाम दिखेगा. यहां पर अमाउंट डालने के बाद प्रोसिड करने के साथ ही ऑनलाइन भुगतान हो जायेगा. भुगतान का पूरी प्रक्रिया खत्म होते के बाद स्टांप का प्रिंट ले सकते हैं.
ऑनलाइन स्टाम्प ड्यूटी भुगतान की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
(1) सबसे पहले किसी भी ब्राउज़र को खोलें. (2) jharni bandhan.gov.in पर जाएं (3) नागरिक के लॉगिंग टैप बॉटम पर क्लिक करें. (4) फिर ई-ग्रास पेमेंट पर क्लिक करें. (5) शुल्क प्रकार स्टाम्प शुल्क का चयन करें. (6) फिर टोकन नंबर दर्ज करें. (7) उसके बाद पार्टी वेंडर या विक्रेता का चयन करें. (8) जमाकर्ता नाम स्वचालित रूप से दिखाई देगा. (9) स्टांप शुल्क की राशि दर्ज करें. (10) फिर भुगतान के लिए प्रक्रिया पर क्लिक करें. (11) ओपन ई-ग्रास पोर्टल के बाद भुगतान का चैनल (ऑनलाइन भुगतान) चुनें. (12) ग्रेन नंबर जेनरेट होने के बाद सहमत पर क्लिक करें और भुगतान के लिए प्रक्रिया पर क्लिक करें. (13 ) ओपन बैंकिंग साइट के बाद इंटरनेट बैंकिंग द्वारा अपनी बैंकिंग प्रक्रिया पूरी करें. (14) भुगतान के बाद स्टाम्प का रंगीन प्रिंट निकल जाएगा.

