BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि विधेयक: पंजाब विधानसभा में क्यों नहीं किया विरोध- पी. चिदंबरम

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
RBI बॉन्ड को वापस लेना नागरिकों के लिए झटका: पी. चिदंबरम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने पंजाब में केंद्रीय कृषि कानूनों को निष्प्रभावी करने के मकसद से लाए गए चार विधेयकों को पारित किए जाने के दौरान विधानसभा में भाजपा विधायकों की अनुपस्थिति को लेकर मंगलवार को सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि इसे ‘राजनीतिक रूप से कायरतापूर्ण हरकत’ कहा जा सकता है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘जब सदन राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए विधेयकों पर विचार कर रहा था, तो भाजपा के विधायक पंजाब विधानसभा से दूर क्यों रहे?’ चिदंबरम ने कहा, ‘यदि भाजपा के विधायक संसद द्वारा पारित केंद्र की नीति और कृषि अधिनियमों का समर्थन करते हैं तो उन्हें विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेना चाहिए था और राज्य सरकार के विधेयकों का विरोध करना चाहिए था.’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘पंजाब के भाजपा विधायकों ने जो किया, उसे राजनीतिक रूप से कायरतापूर्ण हरकत कहा जा सकता है.’

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को चार विधेयक सर्वसम्मति से पारित करने के साथ ही केंद्र के कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव भी पारित किया. विपक्षी शिरोमणि अकाली दल, आप और लोक इंसाफ के विधायकों ने विधेयकों का समर्थन किया.

भाजपा के विधायक सदन में अनुपस्थित रहे. राज्य सरकार के इन विधेयकों में किसी कृषि समझौते के तहत गेहूं या धान की बिक्री या खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर करने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है. इसमें कम से कम तीन वर्ष की कैद का प्रावधान है.

https://bnnbharat.com/urvashi-rautela-becomes-show-stopper/
https://bnnbharat.com/mission-power-23-accused-get-life/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चों ने JEE और NEET की परीक्षा में बनाया कीर्तिमान: अरविंद केजरीवाल

Next Post

खुलासा… वायु प्रदूषण से लाखों नवजातों की हो जाती है समय से पहले मौत

Next Post
भारत में 9 महीने में सबसे ज्यादा बच्चे लेंगे जन्म: UNICEF

खुलासा... वायु प्रदूषण से लाखों नवजातों की हो जाती है समय से पहले मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d