BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि मंत्री ने 1.10लाख रुपया माफ करवा कर सैमफोर्ड अस्पताल से उपमुखिया का शव दिलाया

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
कृषिमंत्री ने मेडिका अस्पताल पहुंचकर रामेश्वर उरांव के स्वास्थ्य की जानकारी ली
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- पलामू जिले के नवाबाजार थाना क्षेत्र के कुंडी कला गांव के  रहने वाले उप मुखिया   शिवचन्द्र यादव का सैमफोर्ड अस्पताल में निधन के उपरांत पैसे के अभाव में उनका शव परिजनों को नहीं दिए जाने की सूचना पाकर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख अस्पताल पहुंचे और एक लाख दस हजार रुपया माफ करवाते हुए उप मुखिया का शव उनके परिजनों को 10 मिनट के अंदर  दिलवाया.कृषि मंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू,नीतेश रंजन भी मौजूद थे .

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल की  श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को फोन पर सूचना दी गई कि परसों 23 नवम्बर को सड़क दुर्घटना में घायल कोरोना पोजिटिव उपमुखिया सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती किये गये थे जिनका निधन आज हो गया और पैसों के अभाव में अस्पताल प्रबंधन मुखिया का शव परिजनों को  नहीं दे रहा है, सूचना मिलते ही कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर 12 मिनट के अंदर कृषि मंत्री प्रवक्ताओं के साथ सैमफोर्ड अस्पताल पहुंचे एवं अस्पताल प्रबंधन से बात किया एवं एक लाख दस हजार रुपया माफ करवा कर उप मुखिया का शव उनके परिजनों को दिया .इतना ही नहीं बादल पत्रलेख ने अपने एस्कॉर्ट गाड़ी से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा एवं वापस घर भेजने में अपने खर्च से एंबुलेंस की व्यवस्था कर घर भेजा. बादल पत्रलेख ने अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद दिया. नवाबाजार के प्रखंड विकास पदाधिकारी जहूर आलम को सही समय पर सूचना देने के लिए धन्यवाद दिया तो वहीं, दूसरी तरफ वरीय आरक्षी अधीक्षक ,रांची को सहायता करने के लिए धन्यवाद दिया.

मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसी भी गरीब का शव पैसे के अभाव में अस्पताल प्रबंधन नहीं रोक सकती है. उन्होंनें कहा कि हेमंत सोरेन की गठबंधन सरकार गरीबों के लिए समर्पित है. उन्होंने कहा कि परिजनों को सरकारी सुविधाएं भी दिलाएंगे. मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए   बादल ने कहा कि ने पिछले 9 वर्षों से घर से बाहर अपने माता पिता को छोड़कर आप के माध्यम से आज के युवाओं को प्रेरित करता हूं कि हर घर ,हर शहर, हर कस्बे में एक बादल पैदा होना चाहिए जो गरीबों के लिए समर्पित हो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नरसंहार की घटना, 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 सदस्यों का कंकाल बरामद मामले में एक महिला समेत गांव के 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

भारतीय संविधान विश्व का सबसे समृद्ध संविधान ,सभी सजग एवं प्रबुद्ध हो

Next Post
भारतीय संविधान विश्व का सबसे समृद्ध संविधान ,सभी सजग एवं प्रबुद्ध हो

भारतीय संविधान विश्व का सबसे समृद्ध संविधान ,सभी सजग एवं प्रबुद्ध हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d