रांची: राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख कल से दो दिवसीय दौरे पर पलामू प्रमंडल जाएंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देश पर वह पलामू प्रमंडल के कांग्रेसजनों से मिलेंगे एवं कृषि कानून पर वहां चलाए जा रहे आंदोलन पर विचार विमर्श करेंगे.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख 1 अक्टूबर को गढ़वा जाने के क्रम में लातेहार और पलामू जिला के कांग्रेस जनों से मुलाकात करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं की. रात्रि विश्राम गढ़वा परिसदन में करेंगे.
लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कृषि मंत्री बादल मेदिनीनगर जिला के नावा बाजार प्रखंड स्थित कांदा ग्राम में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे, इसके पूर्व वह प्रातः गढ़वा जिला के कांग्रेस जनों से मिलकर क्षेत्र के किसानो समस्याओं से अवगत होंगे.