नई दिल्ली: दिल्ली एम्स के डॉक्टरों समेत 40 मेडिकल स्टाफ को किया क्वारंटाइन गया. 35 साल के पुरुष नर्स में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद यह फैसला लिया गया है.
LNJP में कोरोना मरीजों पर प्लाज्मा का ट्रायल हुआ, नतीजे उत्साहवर्धक- केजरीवाल
वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस से बात करते हुए बताया, “हमने LNJP अस्पताल के 4 मरीजों पर प्लाज्मा का ट्रायल करके देखा गया है. उसके अब तक के नतीजे उत्साहवर्धक हैं.
मंगलवार को 2 मरीजो को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी, आज शायद उन्हें ICU से छुट्टी मिल जाएगी. जो 2 और मरीज हैं, उन्हें कल प्लाज्मा दिया गया था, 24 घंटे में ही उन्होंने काफी अच्छे नतीजे दिखाए हैं. आज दो या तीन और मरीजों को प्लाज्मा दिया जाएगा.”

