BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

AIMIM ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है

by bnnbharat.com
December 15, 2019
in समाचार
AIMIM ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है

AIMIM ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है

Share on FacebookShare on Twitter

जावेद अख्तर,

गोड्डा: दौड़ते हुए आये थे लेकिन निगाहें टकटकी लगाए देखती रह गई. ऐसा ही रविवार को महागामा विधानसभा के नयानगर हटिया मैदान में AIMIM के सदर सह हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी खराब मौसम के कारण जनसभा स्थल पर नहीं पहुंच सके. जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ को निराश होकर लौटना पड़ा.

लोग टकटकी लगाए देखते ही रह गए. उनको देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन लोगों का सपना अधूरा ही रह गया. काफी भीड़ के कारण नयानगर माहागमा मुख्य मार्ग घण्टों तक जाम रहा.

बाद में उन्होंने ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नहीं आने का वजह बताया और पार्टी का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया.

वहीं इस जनसभा को सम्बोधित करते हुए एआईएमआईएम बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह किशनगंज के पूर्व विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि यह दौर बदलाव का है. आप पार्टी के हाथ को मजबूत करें और पार्टी आपको भरपूर सहयोग करेगी.

पार्टी के सदर ने जिस तरह से लोकसभा में अपनी बातों को बिना झिझक रखते है, उसी तरह आप अपने प्रदेश में भी ऐसा विधायक चुने जो आपकी समस्याओं को बेबाकी से विधानसभा में रख सके. साथ ही साथ बीजेपी और कांग्रेस पर सीधा वार करते हुए कहा कि यह दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है.

उन्होंने कहा कि मोदी और योगी कहते है कि यह धरती भारत मां का धरती है, तो योगी और मोदी सुन लो यह भारत की धरती अगर आपकी मां है तो मेरी भी मां है. अपने भाइयों पर जुल्म ढ़ाना बंद करो. अपने भाइयों पर जुल्म ढ़ाते हुए आपको शर्म आनी चाहिए. ऐसा करोगे तो भारत मां की आत्मा कभी भी आपको माफ नहीं करेगी.

मोदी सरकार ने नागरिकता बिल लागू कर देश की जनता को परेशान करने का काम किया है. नागरिकता बिल पर कांग्रेस चुप क्यों है. चोर-चोर मौसेरे भाई. दोनों पार्टियों ने देश को लूट खसोट कर रख दिया है. देश को बर्बाद कर दिया है.

कांग्रेस ने 70 साल तक देश के जनता को बेवकूफ बनाकर लुटा तो दूसरी ओर बीजेपी ने इन 5 सालों में. दोनों में से किसी ने कही का नहीं छोड़ा है. अब बारी है झारखंड राज्य में अपनी हक की लड़ाई लड़ने की. अब तो जागो और दुश्मनों से लड़ों.

जो भूल आपने पांच वर्ष पूर्व किया था उसे दोहराना नहीं है. इस बार ठोकर देना है, ताकि दोबारा इस विधानसभा में ये दोनों अंकुर न फेंक सके. लोग कहते है कि हमारी पार्टी भाजपा का एजेंट है. उसे मालूम होना चाहिए कि यह पार्टी भाजपा का एजेंट नहीं बल्कि मजबूर लोगों दलित व पिछड़ों का रहबर है.

उन्होंने साथ ही साथ कहा कि हमारी पार्टी के हाथ को मजबूत करें और महागामा विधानसभा से अशोक कुमार सिंह को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें.

इस मौके पर अनवारुल होदा, प्रो0 अशफाक, जहीर आलम, विधानसभा अध्यक्ष जहांगीर, फैय्याज आलम, ज़ाकिर आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

DMO ने की छापेमारी, 1000 टन से भी अधिक बालू जब्त

Next Post

राज्य की जनता हमारे लिए भगवान है : रघुवर दास

Next Post
राज्य की जनता हमारे लिए भगवान है : रघुवर दास

राज्य की जनता हमारे लिए भगवान है : रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d