एयरटेल और वोडाफोन,आइडिया ने टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की हैं. साथ ही इन कंपनियों के प्रीपेड प्लान की बढ़ी हुई दरें तीन दिसंबर से लागू हो गई हैं। इसके साथ ही रिलायंस जियो भी छह दिसंबर से अपने टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ाने वाला है. उससे पहले एयरटेल ने नए उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए 20 और 50 रुपये वाले सस्ते प्लान बाजार में उतारे हैं. यूजर्स को इन दोनों रिचार्ज पैक में सिर्फ टॉक टाइम ही मिलेगा और डाटा समेत SMS की सुविधा नहीं दी जाएगी. जानते हैं कुछ खास लेटेस्ट प्लान
एयरटेल के 20 और 50 रुपये वाले प्लान
एयरटेल यूजर्स को 20 रुपये वाले प्लान में 14.95 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा. साथ ही कंपनी 50 रुपये वाले प्लान में 39.37 रुपये का टॉक टाइम देगी. आपको बता दें कि इन दोनों प्लान में किसी तरह की समय सीमा नहीं दी गई है. इसका मतलब है कि जब तक आपका नंबर एक्टिव है, तब तक आप इन प्लांस को इस्तेमाल कर पाएंगे.
19 रुपये वाला एयरटेल का प्लान
एयरटेल 19 रुपये वाले प्लान में अपने उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग और 150 एमबी डाटा की सुविधा देगा. वहीं, इस पैक की समय सीमा 2 दिनों की है.
49 और 69 रुपये वाले एयरटेल के प्लान
यूजर्स को 49 रुपये वाले प्लान में 38 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी डाटा मिलेगा. साथ ही कंपनी 69 रुपये वाले रिचार्ज पैक में 63 रुपये का टॉक टाइम और 200 एमबी डाटा देगी. इन दोनों प्लानों की वैधता 28 दिनों की है.
एयरटेल का 148 रुपये वाला प्लान
कंपनी का 148 रुपये वाला पैक उपभोक्ताओं को बाजार में उपलब्ध है. यूजर्स को इस टैरिफ प्लान में 2 जीबी डाटा और 300 SMS की सुविधा मिलेगी. साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे. इसके अलावा यूजर्स को एयरटेल एक्सट्रीम, विंक म्यूजिक और हैलो ट्यून की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी. वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है.

