BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

AJSU प्रत्याशी मनोज चंद्रा ने भरा नामांकन पर्चा, कहा- सेवा का फल देगी सिमरिया की जनता

by bnnbharat.com
November 21, 2019
in Uncategorized
AJSU प्रत्याशी मनोज चंद्रा ने भरा नामांकन पर्चा, कहा- सेवा का फल देगी सिमरिया की जनता

AJSU प्रत्याशी मनोज चंद्रा ने भरा नामांकन पर्चा, कहा- सेवा का फल देगी सिमरिया की जनता

Share on FacebookShare on Twitter

गुड़िया/अरबाज,

चतरा: तीसरे चरण के तहत 12 दिसंबर को होने वाले सिमरिया विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया तेज हो गई है. नामांकन के दूसरे दिन आजसू प्रत्याशी मनोज चंद्रा ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. उन्होंने अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ दीपू कुमार के समक्ष दो सेटों में पर्चा भरा है. वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. आजसू प्रत्याशी ने कहा कि राज्य गठन के करीब 19 साल बीत जाने के बाद भी प्राकृतिक सम्पदाओं से परिपूर्ण सिमरिया विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो सका है.

राष्ट्रीय स्तर के कल कारखाने होने के बाद भी यहां के लोग बिजली, पानी, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि वह जनता की अदालत में पेश हो चुके हैं, अगर उन्हें लोगों का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त होता है तो उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

मनोज चंद्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां और उसके विधायक कर चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा समय तक इस इलाके का प्रतिनिधित्व करने का मौका सत्ताधारी पार्टी भाजपा के विधायकों को मिला है, लेकिन देश और प्रदेश में डबल इंजन की मजबूत सरकार के कार्यकाल में भी यहां मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं हो पाई है. देश के उच्च कोटि के कल कारखाने इस विधानसभा क्षेत्र में स्थित होने के बाद भी यहां के लोगों की जरूरतों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है. जिसके कारण बिजली, पानी, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याएं दूर नहीं हो पाई है. जनता पर विश्वास है कि सेवा का फल मिलेगा.

आजसू प्रत्याशी ने कहा कि उन्हें सिमरिया की जनता पर पूरा विश्वास है. इस चुनाव में उनकी न सिर्फ जीत पक्की होगी बल्कि सिमरिया विधानसभा प्रदेश की राजनीति में इतिहास भी रचेगा. उन्होंने कहा कि वे विगत दस वर्षों से लगातार क्षेत्र में जनता की सेवा में जुटे हैं. ऐसे में उनकी जीत हर हाल में होगी. वे लोकतंत्र के मंदिर में एंट्री कर क्षेत्र का विकास हर हाल में करेंगे. गौरतलब है कि भाजपा से सालों पुराने गठबंधन को तोड़कर आजसू ने सिमरिया विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारा है. पार्टी ने यहां से पूर्व विधायक रामचंद्र राम के पुत्र मनोज चंद्रा पर विश्वास जताते हुए उनपर सिमरिया का अभेद किला फतह करने की जिम्मेवारी सौंपी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छात्रों को ट्रांसजेंडर और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के विषय में दी गई जानकारी

Next Post

CCL टीम को झेलना पड़ा रैयतों का भारी विरोध, धक्का-मुक्की के बाद काम छोड़ भागी टीम

Next Post
CCL टीम को झेलना पड़ा रैयतों का भारी विरोध, धक्का-मुक्की के बाद काम छोड़ भागी टीम

CCL टीम को झेलना पड़ा रैयतों का भारी विरोध, धक्का-मुक्की के बाद काम छोड़ भागी टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d