BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आजसू प्रत्याशी मनोज चन्द्रा मंगलवार को करेंगे नामांकन, सुदेश समेत कई पार्टी दिग्गज करेंगे शिरकत

by bnnbharat.com
November 18, 2019
in समाचार
आजसू प्रत्याशी मनोज चन्द्रा मंगलवार को करेंगे नामांकन,  सुदेश समेत कई पार्टी दिग्गज करेंगे शिरकत

आजसू प्रत्याशी मनोज चन्द्रा मंगलवार को करेंगे नामांकन, सुदेश समेत कई पार्टी दिग्गज करेंगे शिरकत

Share on FacebookShare on Twitter

गुड़िया सिंह,

चतरा: करीब 19 वर्षों तक भाजपा से कदम ताल करने वाले गठबंधन से अलग राह पर चल रहे आजसू पार्टी के सिमरिया विधानसभा प्रत्याशी मनोज चन्द्रा तीसरे चरण के तहत होने वाले मतदान को ले मंगलवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे.

इस दौरान पार्टी सुप्रीमों सुदेश महतो, केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत व चतरा के पूर्व एसपी सह आजसू के वरिष्ठ नेता सुबोध प्रसाद समेत आधा दर्जन से अधिक राजनीतिक दिग्गज मौजूद रहेंगे.

आजसू नेता प्रेमलता कश्यप ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रातः 11:00 बजे पार्टी प्रत्याशी निर्वाची कार्यालय पहुंचेंगे. वहां नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद दोपहर एक बजे से आयोजित चुनावी जनसभा में पार्टी सुप्रीमों के साथ मंच साझा करेंगे.

उन्होंने बताया कि जनसभा के दौरान पार्टी नेता कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में विधिवत रूप से चुनावी कार्यक्रम का शंखनाद करेंगे. मनोज चंद्रा के नामांकन व जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ता जहां जोर शोर से जनसंपर्क अभियान चलाने में जुटे हैं, वहीं विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से मतदाताओं व समर्थकों को नामांकन कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर विशेष तौर पर आमंत्रित किया जा रहा है.

गौरतलब है कि सिमरिया विधानसभा सीट से गठबंधन में शामिल होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो के सहमति के बगैर अपना प्रत्याशी उतार दिया था.

भाजपा के इस निर्णय के बाद करीब 19 वर्ष पुराने भाजपा-आजसू गठबंधन में दरार पड़ गई थी. जिसके बाद आजसू पार्टी ने ही लंबे समय से चुनावी तैयारियों में जुटे पार्टी के नेता सह पूर्व विधायक रामचंद्र राम के पुत्र मनोज चन्द्रा को चुनावी रणभूमि में उतार दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चार लगातार लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हारने वाले बाबूलाल के नेतृत्व में झारखंड विकास मोर्चा का सरकार बनाने का सपना हास्यास्पद : भाजपा

Next Post

आजसू उम्मीदवार सुदेश महतो हैं करोड़पति

Next Post
आजसू उम्मीदवार सुदेश महतो हैं करोड़पति

आजसू उम्मीदवार सुदेश महतो हैं करोड़पति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d