BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आजसू नेता के आकस्मिक निधन से पूरा जिला हुआ शोकाकुल

by bnnbharat.com
July 17, 2019
in समाचार
आजसू नेता के आकस्मिक निधन से पूरा जिला हुआ शोकाकुल
Share on FacebookShare on Twitter

आजसू के युवा नेता सह छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीकांत यादव का का निधन बुधवार को तड़के हृदय गति रुकने से हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि 11 बजे खाना खाने के बाद उनके सीने में दर्द हुआ। परिजनों ने उन्हें तिलैया के एक निजी क्लीनिक में लाया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर पायी गई। यहां के डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया, परंतु सदर अस्पताल पहुंचने के पहले रास्ते में ही लगभग 3 बजे मौत हो गई।

इस खबर को सुनते ही पूरे जिले में शोक का माहौल बन गया। सभी नेता, सगे, संबंधी मृतक के घर पहुंचने लगे और वहां पहुंचकर मृतक के परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस दिया तथा अपनी अपनी संवेदनाएं प्रकट की। वहीं कोडरमा जिला भाजपा ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को इश्वर से हिम्मत देने की प्रार्थना की है। वहीं कई विद्यालयों में प्रार्थना के दौरान शोक सभा का आयोजन किया गया तथा दो मिनट का मौन रखा गया। जिसमें आदर्श प्लस टू मधवाटांड विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक पुनीत यादव ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह कोडरमा जिला के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भगवान से प्रार्थना है कि इस दुख की घड़ी में मृतक के परिजनों को साहस प्रदान करे। उनके निधन पर कोडरमा विधायक सह प्रदेश की शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, सांसद अन्नपूर्णा देवी, बरकट्ठा विधायक जानकी यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, रमेश सिंह, रवि मोदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, नपं अध्यक्ष डोमचांच राज कुमार मेहता, उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, आजसू नेता अजित वर्णवाल सहित सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया है। वहीं अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, डीडीसी आलोक त्रिवेदी सहित सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पहुंच कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

 

सुबह श्रीकांत यादव के मौत की खबर सुनते ही लोगों को सहसा विश्वास नहीं हो रहा था कि ऐसी घटना हुई होगी। एक उभरते हुए युवा नेता का इस तरह असमय मौत से लोगों को गहरा झटका लगा। श्रीकांत यादव की पत्नी निर्मला देवी जयनगर से जिला परिषद की सदस्य निर्वाचित हुई थी।वहीं श्रीकांत यादव इस बार बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

हमारे सहयोगी जिला परिषद उपाध्यक्ष के पति श्रीकांत यादव जी के आकस्मिक निधन पर स्तब्ध हूँ एवं व्यक्तिगत रूप से दुखी हूँ। उनके परिवार को भगवान सहन शक्ति दें व उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में हम सब उनके साथ है।

यह खबर वास्तव में चौंकाने और दुख देने वाला- सईद नसीम

श्रीकांत यादव की आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेता सईद नसीम ने दुख व्यक्त करते हुवे कहा कि यह खबर वास्तव में चौंकाने और दुख देने वाली है। मेरे मित्र श्रीकांत की आत्मा को शांति मिले। हमारी प्रार्थना उनके साथ हैं, इस दुख की बेला में ईश्वर परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति दे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बजरंग दल ने प्रतिबंधित मांस से लदे ट्रक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Next Post

श्रावनी मेला में श्रद्धालुओं को हो परेशानी तो सोशल मीडिया पर सीधे करें संपर्क : सीएम

Next Post
श्रावनी मेला में श्रद्धालुओं को हो परेशानी तो सोशल मीडिया पर सीधे करें संपर्क : सीएम

श्रावनी मेला में श्रद्धालुओं को हो परेशानी तो सोशल मीडिया पर सीधे करें संपर्क : सीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d