BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

28 दिसंबर को आजसू पार्टी करेगी बंगाल में राज्यस्तरीय सम्मेलन

by bnnbharat.com
December 17, 2020
in समाचार
28 दिसंबर को आजसू पार्टी करेगी बंगाल में राज्यस्तरीय सम्मेलन
Share on FacebookShare on Twitter

29 दिसंबर को वर्तमान सरकार की नाकामियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी आजसू

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आज केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष तथा राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने की. बैठक में पार्टी की सांगठनिक स्थिति एवं केंद्रीय समिति में लिए गए निर्णय पर भावी कार्यक्रमों की घोषणा की गई.

आजसू पार्टी 28 दिसंबर को करेगी बंगाल में राज्यस्तरीय सम्मेलन–

आजसू पार्टी वृहत झारखंड क्षेत्र के पुरुलिया, बांकुड़ा एवं मिदनापुर जिलों के लोगों के साथ सम्मेलन करेगी और इस क्षेत्र के मान, सम्मान, पहचान को अक्षुण्ण रखने के लिए जनमत संग्रह करेगी एवं स्वायत्तशासी परिषद गठन करने की मांग करेगी. पार्टी 29 दिसंबर को वर्तमान सरकार की नाकामियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी सभी जिला मुख्यालयों में होगी. सभा 29 दिसंबर को झामुमो महागठबंधन सरकार की वादाखिलाफी एवं नाकामियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और पूरे झारखंड के जिला मुख्यालयों में सभा आयोजित कर सरकार की नाकामियों को गिनाकर वर्तमान सरकार को आईना दिखाएगी.  बैठक में पार्टी की केंद्रीय समिति में विस्तार करते हुए नए लोगों को दायित्व दिया गया एवं अनुसंगी इकाई का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया.

केंद्रीय समिति-

1.   अकील अख्तर और कुशवाहा शिवपूजन मेहता को केंद्रीय उपाध्यक्ष

2.    एमटी राजा को केंद्रीय महासचिव

3.   माधव चन्द्र महतो, सत्यनारायण दास, हरेलाल महतो, मनोज चंद्रा, अर्जुन बैठा, अनंत टुड्डू, अवधेश कुमार यादव एवं महेश्वर साहू को केंद्रीय सचिव तथा

4.   मनोज सिंह को केंद्रीय प्रवक्ता का दायित्व दिया गया

महिला समिति एवं बुद्धिजीवी मंच–

वर्षा गाड़ी को आजसू पार्टी महिला समिति का केंद्रीय संगठन सचिव बनाया गया साथ ही सनत मरांडी, पूर्व आईआरएस को आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच का महासचिव एवं संथाल परगना का प्रभारी बनाया गया.

केंद्रीय कार्यसमिति–

केंद्रीय कार्यसमिति में कमलकिशोर भगत, डॉ. लंबोदर महतो, अकील अख्तर, कुशवाहा शिवपूजन मेहता, डोमन सिंह मुंडा को सदस्य बनाया गया.

प0 बंगाल प्रभारी–

पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस एवं सुनील सिंह को बंगाल का प्रभारी बनाया गया.

निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिला प्रभारी बनाया गया-

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी-बोकारो, विधायक डॉ. लंबोदर महतो-रांची एवं गिरिडीह, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक-धनबाद, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस-सराईकेला खरसावां, पूर्व विधायक कमलकिशोर भगत-गुमला, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता-पलामू, पूर्व विधायक अकील अख्तर-साहेबगंज, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू-पूर्वी सिंहभूम, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत-रामगढ एवं चतरा, केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी-कोडरमा, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी-लोहरदगा, केंद्रीय महासचिव एमटी राजा-पाकुड़, गोपीनाथ सिंह-सिमडेगा, रामदुलर्भ सिंह मुंडा-खूंटी, केंद्रीय उपाध्यक्ष सपन सिंह देव-पश्चिमी सिंहभूम, केंद्रीय सचिव माधव चन्द्र महतो-दुमका, केंद्रीय सचिव मनोज चंद्रा-हजारीबाग, केंद्रीय सचिव अजय सिंह-गोड्डा, केंद्रीय सचिव महेश राय-जामताड़ा, केंद्रीय सचिव सतीश कुमार-गढ़वा, केंद्रीय सचिव लाल गुड्डू नाथ शाहदेव-लातेहार, पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुबोध प्रसाद-देवघर को जिला प्रभारी बनाया गया.

27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर आजसू पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी–

पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी और इसको लेकर आजसू पार्टी का प्रतिनिधि मंडल राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र सौंपेगी. आजसू पार्टी अनुसूचित जाति के लिए 14 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 32 प्रतिशत आरक्षण को लेकर सदन से लेकर सड़क तक मुखर रही है.

सरना धर्म कोड–

राज्य सरकार द्वारा सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव विधानसभा द्वारा पारित किया गया है. सरना धर्म कोड प्रकृति पूजक समाज के अलग धार्मिक पहचान का सवाल है. यह राष्ट्रीय मुद्दा है. इस विषय को लेकर अन्य राज्य में निवास करने वाले प्रकृति पूजक समाज के लोगों को गोलबंद किया जाएगा एवं संबंधित राज्य के मुख्यमंत्रियों से मिलकर राज्य सरकार से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की पहल की जाएगी. इस मुद्दे को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री से मिलेगी और 2021 के जनगणना कॉलम में अलग कोड निर्धारित करने के लिए आग्रह करेगी.

आजसू पार्टी मधुपुर में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित करेगी–

बैठक में मधुपुर उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई. पार्टी जल्द ही मधुपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी.

स्थानीय नीति स्पष्ट करे सरकार–

पार्टी ने निर्णय लिया कि पहले राज्य सरकार स्थानीय नीति को स्पष्ट करे उसके पश्चात ही नियुक्ति प्रक्रिया पर बात करे. वर्तमान सरकार ने प्रत्येक वर्ष 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था, जो इस वर्ष जीरो था. अतः पार्टी ने अगले वर्ष 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की मांग की.

बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार अविलंब पंचायत चुनाव कराए. राज्य में विधानसभा सीटों को बढ़ाने को लेकर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री तथा चुनाव आयोग को पत्र सौंपेंगी. आजसू पार्टी झारखंड आंदोलनकरियों के चिह्नीतीकरण, मान-सम्मान एवं पुनर्वास के लिए संघर्ष तेज करेगी एवं इसके लिए शीघ्र ही पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्यमंत्री से मिलकर पत्र सौंपेंगी.

बैठक में केंद्रीय अध़्यक्ष सुदेश कुमार महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, कमल किशोर भगत, सपन सिंहदेव संजय बसू मल्लिक, डोमन सिंह मुण्डा, वायलट कच्छप शामिल हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रसोई गैस की कीमत में बढ़ोत्तरी व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखे अंदाज में प्रदर्शन

Next Post

रांची रेल मंडल में ‘एकल खिड़की हेल्प डेस्क’ की हुई शुरुआत

Next Post
रांची  रेल मंडल में ‘एकल खिड़की हेल्प डेस्क’ की हुई शुरुआत

रांची रेल मंडल में 'एकल खिड़की हेल्प डेस्क' की हुई शुरुआत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d