रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में एकल खिड़की हेल्प डेस्क का का शुभारंभ आज रांची मंडल के वरिष्ठ मण्डल कार्मिक माणिक शंकर, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी मो0 इबरार एवं कार्मिक विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिती में किया गया.
इस हेल्प डेस्क के माध्यम से रांची मंडल के कर्मचारी अपनी समस्त सेवा संबंधी विवरणों को देख सकते हैं तथा रेल प्रशाशन से ऑनलाइन पत्राचार कर उचित परिवर्तन भी करा सकते हैं. यह रांची मंडल के कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक पल माना जा रहा है.
इस हेल्प डेस्क द्वारा कर्मचारी अपने वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति, पुरस्कार, नामित पारिवारिक विवरण एवं सेवानिवृति के बाद मिलने वाली समस्त पावतियों की जानकारी हासिल कर सकते हैं और इससे संबंधित शिकायतों का निवारण भी करा सकते हैं. यह व्यवस्था रेलवे कर्मचारी एवं रेल प्रशासन के बीच एकल संवाद केंद के रूप में एक विकसित मंच प्रदान करता है. इस सहायता केंद्र द्वारा HRMS के विभिन्न MODULES का त्वरित निष्पादन हो सकेगा.