BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आजसू का पलटवार, कहा- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ बजा रहे ‘अपनी डफली अपना राग’

by bnnbharat.com
October 14, 2019
in समाचार
आजसू का पलटवार, कहा- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ बजा रहे ‘अपनी डफली अपना राग’
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के बयान पर आजसू ने पलटवार किया है. पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अपनी डफली अपना राग बजा रहे हैं. गठबंधन लक्ष्मण गिलुआ नहीं तय कर सकते. बीजेपी का गठबंधन केंद्रीय स्तर पर तय होता है. इस पर केंद्रीय स्तर पर निर्णय लिया जाना है. गिलुआ को वास्तविकता का ज्ञान नहीं है. वे शीट शेयरिंग मामले पर अनुशंसा कर सकते हैं, निर्णय नहीं. इधर, रविवार को गिलुआ ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि 2014 में आजसू को जितनी सीटें मिली थीं, उससे एक भी अधिक सीट नहीं मिलेगी. फुटबॉल मैदान में भीड़ जुटाकर वोटवैंक समझने की गलती नहीं होनी चाहिए. 2014 में आजसू को सिर्फ आठ सीटें ही मिली थी. कोल्हान में सिर्फ जुगसलाई सीट ही आजसू के खाते में जाएगी.

अपने बलबूते पर 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की क्षमता रखती है आजसू

हसन अंसारी ने कहा कि आजसू अपने बलबूते पर 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की क्षमता रखती है. पार्टी एक बूथ 25 यूथ के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है. गिरिडीह में झामुमो का किला भेदने के लिए आजसू ने इसी मूलमंत्र को अपनाया था. इस मूलमंत्र से आजसू का न सिर्फ जनाधार बढ़ाया, बल्कि 2.48 लाख वोटों के अंतर से जीत भी दिलायी. पार्टी सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव में आजसू कम से कम 20 सीटों पर अपना दावा ठोंक सकती है. हालांकि पूरे प्रदेश में संगठन के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है. राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी ने पूरे दमखम के उतरने का मन बना लिया है.

स्थानीय मुद्दों के साथ आगे बढ़ेगी आजसू

विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ आजसू आगे बढ़ेगी. हसन अंसारी के अनुसार मुद्दों के साथ कोई समझौता नहीं होगा. स्थानीयता, नियोजन नीति, सीएनटी-एसपीटी में संशोधन, विस्थापन और एसटी-एससी व पिछड़ी जाति को मिला कर 73 फीसदी आरक्षण के मुद्दों के साथ आजसू विधानसभा चुनाव में जायेगी. विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को संसद में रखा जायेगा. इसके लिए आजसू शुरू से ही प्रयासरत है. स्पेशल स्टेटस के लिए बरही से बहरागोड़ा तक 343 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला भी बनायी गयी थी.

सामाजिक समीकरणों पर भी रहेगा फोकस

आजसू समाज के सभी वर्गों को साधने पर भी फोकस करेगी. सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रख कर रणनीति तैयार की जा रही है ताकि पार्टी की पहुंच समाज के हर तबके तक हो सके. जिला से लेकर पंचायत स्तर पर इसमें काम किया जा रहा है. इसकी मॉनिटिरिंग पार्टी के वरीय नेता कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BPSC 63वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी

Next Post

फिल्म ‘जर्सी’ की हिंदी रीमेक में नजर आएंगे शाहिद कपूर

Next Post
फिल्म ‘जर्सी’ की हिंदी रीमेक में नजर आएंगे शाहिद कपूर

फिल्म 'जर्सी' की हिंदी रीमेक में नजर आएंगे शाहिद कपूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d