BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अखिलेश बाबू सीएए पर ज्यादा न बोलो: अमित शाह

by bnnbharat.com
January 22, 2020
in समाचार
अखिलेश बाबू सीएए पर ज्यादा न बोलो: अमित शाह

अखिलेश बाबू सीएए पर ज्यादा न बोलो: अमित शाह

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की लखनऊ रैली पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है. अखिलेश यादव ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में एक बाबा कम थे क्या जो दूसरे बाबा अपना प्रवचन देने आ गए.’

उन्होंने कहा कि, सीएए और एनआरसी पर देशभर में जनाक्रोश से भाजपा नेतृत्व घबड़ा गया है. लखनऊ रैली के फ्लाप होने से केंद्रीय गृहमंत्री की हताशा साफ दिख रही है. उसे छिपाने के लिए वह अहंकार की भाषा बोल रहे हैं पर विपक्ष उनकी धमकियों से डरने वाला नहीं है.

अखिलेश यादव ने मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘प्रदेश में एक बाबा कम थे क्या जो दूसरे बाबा अपना प्रवचन देने आ गए. इन ढोंगी बाबाओं ने जिस तरह जनता के विश्वास के साथ छल किया है उसकी वजह से सीए पर समर्थन के लिए इनकी झोली में जनता कुछ भी नहीं डालेगी. जनता झूठे बाबा से यही कहेगी… बाबा इस बार जाना…तो लौट कर कभी न आना.’

अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा नेता लोकतंत्र की मूलभावना से खिलवाड़ कर रहे हैं. भाजपा कह रही है कि हर हाल में हम सीएए, एनआरसी, एनपीआर को लागू करेंगे. उनकी यह मंशा अपने बहुमत के रोडरोलर से जनता को कुचलने का तानाशाही कदम उठाने की है.

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सलाह है कि भाजपा नेतृत्व लोकलाज न छोड़े, जनता की आवाज को पहचाने, धमकियों और अहंकार की भाषा से विपक्ष दबने वाला नहीं. दूसरों को नसीहतें देने वाले पहले खुद इतिहास पढ़ लें कि जनता के विरोध की आंधी के सामने कोई नहीं टिक पाया है.

लखनऊ में आयोजिक रैली के दौरान शाह ने कहा था, ‘अखिलेश बाबू आप ज्यादा न बोलो तो अच्छा है. मंच पर पांच मिनट बोलकर दिखाओ. जो देश विरोधी नारे हैं, उसे यूपी की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. ममता दीदी इतनी जोर से बोलती है कि, लगता है इन्हें हो क्या गया है? दलित बंगालियों को नागरिकता मिल रही है, उसमें आपको तकलीफ क्या है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आंगनबाड़ी केंद्र में टेक होम राशन का किया गया वितरण 

Next Post

पेरियार पर टिप्पणी को लेकर रजनीकांत के घर के बाहर प्रदर्शन, पुलिस तैनात

Next Post
पेरियार पर टिप्पणी को लेकर रजनीकांत के घर के बाहर प्रदर्शन, पुलिस तैनात

पेरियार पर टिप्पणी को लेकर रजनीकांत के घर के बाहर प्रदर्शन, पुलिस तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d