BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अखिलेश यादव ने कहा, ताली-थाली, दीया-टॉर्च से मनोरंजन भले हो, ये उपचार नहीं है

by bnnbharat.com
April 6, 2020
in समाचार
अखिलेश यादव ने कहा, ताली-थाली, दीया-टॉर्च से मनोरंजन भले हो, ये उपचार नहीं है

अखिलेश यादव ने कहा, ताली-थाली, दीया-टॉर्च से मनोरंजन भले हो, ये उपचार नहीं है

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार रात 9 बजे 9 मिनट के लिए देश में दीपक, मोमबत्ती और टॉर्च जलाकर एकजुटता का संदेश दिया गया.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के इस आह्वान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण तमाम प्रयासों के बावजूद अभी फैलता ही जा रहा है.

ऐसे में अब दीर्घकालीन व्यवस्थाएं करनी होगी. ताली-थाली के शोर या दिया-टॉर्च जलाकर रोशनी जैसी प्रतीकात्मक कर्मकाण्डों से मनोरंजन भले हो, वह कोरोना का उपचार नहीं है.

Also Read This: अजय राय ने भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर राज्य के सोल्जरों को किया सम्मानित

अखिलेश यादव ने कहा, गरीबों के घरों में चूल्हों की आग ठंडी न हो, बच्चे दूध के बिना भूखे न सोएं और नौजवानों की आंखो में भविष्य का धुंध न पनपे, इस ओर प्रधानमंत्री जी को तत्काल ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि इस समय स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देना होगा. देश-प्रदेश की विशाल आबादी के जीवनयापन के लिए विशेष प्रबन्ध करने होंगे.

सरकारी प्रयासों के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता देशव्यापी लाॅकडाउन में भूखे, प्यासे, गरीबों असहायों की लगातार मदद कर रहे हैं. मास्क पहनकर और उचित दूरी बनाकर वे सेवाकार्य में रत है.

हम विशेष रूप से सरकार का ध्यान कोरोना आपदा के पश्चात् उत्पन्न होने वाले प्रभावों के बारे में भी सावधान करना चाहेंगे. देश में नोटबंदी-जीएसटी से कुप्रभावित उद्योगधंधे अब लाॅकडाउन के बाद पूरी तरह बंद हो चुके हैं.

बेरोजगारी का संकट गहरा रहा है. श्रमिक पलायन से उत्पन्न स्थितियां भी चिंताजनक होंगी. निर्यात तो पूरी तरह बंद हो गया है. मंदी का प्रकोप बढ़ सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया ‘भाजपा स्थापना दिवस’

Next Post

लंबे समय तक लॉकडाउन नहीं सह सकता भारत: रघुराम राजन

Next Post
लंबे समय तक लॉकडाउन नहीं सह सकता भारत: रघुराम राजन

लंबे समय तक लॉकडाउन नहीं सह सकता भारत: रघुराम राजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d