BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिले के सभी पदाधिकारी अलर्ट रहें , सीमाओं को पूरी तरह सील करें: उपायुक्त

by bnnbharat.com
March 31, 2020
in Uncategorized
जिले के सभी पदाधिकारी अलर्ट रहें , सीमाओं को पूरी तरह सील करें: उपायुक्त

जिले के सभी पदाधिकारी अलर्ट रहें , सीमाओं को पूरी तरह सील करें: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

जामताड़ा: समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त गणेश कुमार की अध्यक्षता में कल कोरोना वायरस के दौरान लॉक डाउन की स्थिति को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. उपायुक्त ने जिले के सभी पदाधिकारियों को अलर्ट और जिले के सभी सीमाओं को अविलंब सील करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने जेएसएलपीएस, डीपीएम से कहा कि मास्क और सैनिटाइजर बनाने में किसी तरह का कठिनाई है तो उससे अवगत कराएं. साथ ही मास्क और सैनिटाइजर बनाने के लिए क्या-क्या आवश्यक तैयारी की गई है उसके बारे में पूछा गया. सोशल डिस्टेंस का पालन करने का भी निर्देश दिया गया.

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जेएसएलपीएस समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसार दाल भात केंद्र का संचालन करेंगे तथा केंद्र के संबंध में सूचना जनसंपर्क विभाग को जानकारी देंगे ताकि प्रचार-प्रसार से सभी को सूचना मिल सके कोई भी बाहरी व्यक्ति आएंगे उसे क्वॉरेंटाइन में रखना है एवं समय समय पर खाना उपलब्ध कराना है.

Also Read This: 14 अप्रैल तक शराब बिक्री पर रोक

उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जेएसएलपीएस के डीपीएम को निर्देश दिया है कि जामताड़ा, मिहिजाम एवं नाला थाना में अतिरिक्त दाल भात केंद्र खोलने की व्यवस्था करें. उपायुक्त ने कहा कि जहां गरीब क्षेत्र है वहां दाल भात केंद्र खोलना आवश्यक है. 11 नए दाल भात केंद्रों का स्थल चिन्हित करने हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को एमओ एवं जेएसएलपीएस के बैठक कर निर्णय लेने का आदेश दिया गया.

उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जामताड़ा जिले में संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र की विस्तृत सूचना के साथ सूची जिला जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराएं ताकि जनसंपर्क विभाग सभी माध्यमों का प्रयोग करते हुए इसका व्यपाक प्रचार प्रसार करेगा.

इस दौरान खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने हेतु बनाए गए छापामारी दल को ‌नियमित आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

सभी प्रखंड को कोरोना के प्रसार से निपटने के लिए आवश्यक साफ सफाई हेतु एक एक लाख का आवंटन दिया गया.

Also Read This: PM राहत कोष की फर्जी ID बनाकर लोगों से पैसा ऐंठने के मामले में FIR दर्ज

उपायुक्त ने नगर प्रबंधक को मिहिजाम एवं जामताड़ा में अवस्थित आश्रय गृह के साफ सफाई एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को देखने का निर्देश दिया. पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति को लेकर पुलिस अधीक्षक अंशुमन कुमार ने कहा कि जिस किसी विभाग को पुलिस बल की आवश्यकता है वे सूची तैयार कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराएं ताकि संबंधित विभाग को विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग किया जा सके.

उपायुक्त ने बीडीओ को निर्देश दिया कि जितने भी क्वॉरेंटाइन सेंटर बने हैं. उसमें निर्धारित मानक दूरी का पालन कर क्वॉरेंटाइन किया जाए. साथ ही अंचल अधिकारियों, सीडीपीओ, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि जो भी बाहरी व्यक्ति आएंगे, उन्हे चिन्हित कर क्वॉरेंटाइन केंद्र में रखा जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सब्जी वाहन की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d